फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   murder in rampur bangra

रामपुर बंगरा गांव में हुए दोहरे हत्याकांड से संबंधित खबर-

Mon, 07 Sep 2020 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
murder in rampur bangra
कुशीनगर के रामपुर बंगरा गांव में गोली मार कर शिक्षक की हत्या की सूचना पर जुटी भीड़ ने बदमाश को पकड? - फोटो : KUSHINAGAR
सुबह-सुबह गोली चलने की घटना से थर्राया इलाका
विज्ञापन

- घटना के बाद गांव में मच गई अफरा तफरी, दिन भर रही गहमा गहमी
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीराज। रामपुर बंगरा गांव के लोग अभी अपने दिनचर्या की शुरूआत ही कर रहे थे कि गोली चलने की घटना से अफरा तफरी मच गई। गांव निवासी शिक्षक की गोली मारकर हत्या की खबर से लोग सन्न रह गए। शिक्षक के दरवाजे पर दोपहर बाद तक जमा रही भीड़ में आरोपी के दुस्साहस की चर्चा होती रही।
गांव के लोगों के अनुसार सुबह करीब सात बजे अभी अधिकांश लोग अपने दरवाजे पर ही बैठे थे। इसी दौरान स्कूटी से एक युवक सुधीर के भाई राजेश के घर का रास्ता पूछते हुए पहुंचा। तब तक किसी को इस बात का अंदेशा भी नहीं था कि अगले कुछ ही देर में उनका गांव लहूलुहान होने जा रहा है। अचानक गोली चलने व राजेश के मां की चीख पुकार सुनकर लोग अपना काम छोड़कर दौड़ पड़े। मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक छत पर खड़ा होकर पिस्तौल लहरा रहा था। उसके तेवर देखकर किसी को पास जाने की हिम्मत नहीं हो रही थी। गांव के लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी चौकी इंचार्ज तीनफेडिया अवधेश सिंह को देने लिए नंबर डॉयल किया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। जिसके बाद डायल 112 पर खबर दी गई। घटना को लेकर भीड़ का आक्रोश इतना चरम पर पहुंच गया था कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी आरोपी युवक को बचाने की बजाय खुद की सुरक्षा का उपाय खोजने लगे।
विज्ञापन

00000
मोबाइल से पता चला आरोपी का नाम व पता
तरयासुजान। रामपुर बंगरा की घटना में मारे गए आरोपी की शिनाख्त उसके पास से बरामद मोबाइल से हुई। इस मोबाइल में एक नंबर डायल किया गया था जिसे पुलिस ने रिडायल किया तो जिस व्यक्ति ने फोन उठाया उसने ही नंबर के आधार पर आरोपी युवक की पहचान आर्यमन यादव (26) के रूप में हुई। फोन उठाने वाले ने खुद को आर्यमन का भाई बताया। हालांकि आर्यमन यहां किस उद्देश्य से आया था और क्या करता था, इसके विषय में पुलिस के पास अभी बहुत जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
घटना स्थल पर देर से पहुंची पुलिस-
सलेमगढ़। घटनास्थल पर मौजूद गांव के लोगों का कहना था कि आरोपी सुबह करीब साढ़े सात बजे राजेश सिंह को पूछते हुए उनके घर पहुंचा था। करीब आठ बजे राजेश के भाई सुधीर को गोली मारी। इसके बाद पहुंचे लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना स्थल से मात्र डेढ़ किमी दूर तीनेफेड़िया पुलिस चौकी है लेकिन फोर्स पहुंची करीब डेढ़ घंटे विलंब से। एसओ तरयासुजान के साथ भी पर्याप्त मात्रा में फोर्स नहीं थी। आरोपी को पकड़ने वाली भीड़ जब बेकाबू हुई तो कम फोर्स होने की वजह से आरोपी को पुलिसकर्मी भीड़ से बचा नहीं पाए। लोगों का कहना था कि अगर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात होती तो भीड़ को उग्र होने से बचाया जा सकता था।
0000000
राजनैतिक दलों के लोग पहुंचे, ढाढ़स बंधाया
तमकुहीराज। घटना की जानकारी होते ही भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, ओसियर सिंह, सपा के मधुर श्याम राय, ब्लॉक प्रमुख उदय नारायण गुप्ता समेत कई दलों के नेता मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना जताई। इसके अलावा मौके पर पहुंचे एसपी विनोद कुमार मिश्रा से इस घटना को देखते हुए इलाके की सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की। नेताओं का कहना था कि बिहार बार्डर के इस इलाके में आए दिन गोली चलने की घटनाएं हो रही हैं जिससे लोगों में असुरक्षा का भाव बढ़ रहा है।

0000
प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त: अजय लल्लू
तमकुहीराज। रामपुर बंगरा की घटना के बाद मौके पर पहुंचे तमकुहीराज के विधायक व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने इस घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था इस कदर लचर हो चुका है कि आम लोगों का जीवन ही खतरे में पड़ गया है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। तरयासुजान थाना क्षेत्र में 12 घंटे में दो जगहों पर गोली मारने की घटना एवं एक जगह पर मछली मारने की विवाद में हत्या हुई है। तरयासुजान पुलिस अपराधों को रोकने के बजाय अवैध कमाई के नए नए अवसर तलाशने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed