{"_id":"65b97616f60dd5e1190d4f35","slug":"murder-accused-husband-sent-to-jail-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-111716-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति को भिजवाया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति को भिजवाया जेल
Wed, 31 Jan 2024 03:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। थाना की ग्राम सभा बसहिया उर्फ कप्तानगंज के टोला मदरहवा निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी पति और ससुर पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस की माने तो आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था।
बसहिया उर्फ कप्तानगंज के टोला मदरहवा निवासी अंगीरा देवी की संदिग्ध परिस्थिति में शनिवार की रात कमरे में फंदे से शव फंदे से झूलता हुआ मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता की मां तहरीर पर पुलिस ने पति और ससुर पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया। मंगलवार को दोपहर आरोपी पति राजाराम चौहान को थाना क्षेत्र के बभनौली चौराहे से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसओ राजकुमार बरवार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।