फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mulayam was a champion of social justice.

Kushinagar News: सामाजिक न्याय के पुरोधा थे मुलायम

Sat, 11 Oct 2025 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 11 Oct 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Mulayam was a champion of social justice.
पडरौना। जिला कार्यालय लोहिया भवन परिसर में शुक्रवार को पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष रामअवध यादव ने कहा कि पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव सामाजिक न्याय के योद्धा थे। उनको धरती पुत्र व नेताजी की उपाधि यूं ही नहीं मिली है। इसके लिए उन्होंने जमीन से जुड़कर पिछड़े समाज के उत्थान के लिए संघर्ष किया और सत्ता में आने पर उनके कल्याण के लिए लाभकारी योजनाएं चलाईं। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. पीके राय, पूर्व राज्यमंत्री जावेद इकबाल, राजेश प्रताप राव, मोहम्मद इलियास अंसारी, राजेंद्र यादव मुन्ना, विकमा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा के एक मैरेज हॉल में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के तृतीय पुण्यतिथि मनाई गई। इसमें पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि नेता जी ने अपने मुख्यमंत्री व रक्षा मंत्री के काल में सेना के जवानों, युवाओं, छात्रों के लिए जो कार्य किया, वह एक मिशाल है। कार्यक्रम को आयोजक मधुरश्याम राय, पूर्व विधायक कासिम अली, पूर्व प्रत्यासी डाॅ. उदयनारायण गुप्ता, प्रेमचंद्र यादव, छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव पप्पू यादव आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed