फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   mr death due to beating

Kushinagar News: तांगे से टकराकर नहीं, पिटाई से हुई थी एमआर की मौत

Thu, 24 Aug 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 24 Aug 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
mr death due to beating
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर में बताई गई हैं 11 चोेटें
विज्ञापन

सिर में अत्यधिक रक्तस्राव और चोट की वजह से हुई मौत
खड्डा थाना क्षेत्र के एकडंगा गांव के पास हुई थी घटना
पहली तहरीर में दुर्घटना में मौत की दी गई थी जानकारी, बुधवार को दी दूसरी तहरीर
मृतक की पत्नी ने कुछ पत्थरकट लोगों पर लगाया है लाठी-डंडे से पीटकर मारने का आरोप


संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। थाना क्षेत्र के एकडंगा गांव के पास जिस बाइक सवार युवक के तांगे से टकराकर मौत होने की बात मंगलवार को सामने आई थी, उसमें मृतक के घरवालों ने लाठी-डंडे से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
परिजनों के मुताबिक, घटनास्थल पर मौजूद पत्थरकट समुदाय के किसी व्यक्ति को बाइक से ठोकर लग जाने के कारण उन लोगों ने सिसवा मनिराज के रहने वाले संजय पाल को पीटकर मार डाला। इस घटना के सिलसिले में मृतक की पत्नी ने पहले दुर्घटना में मौत की बात बताई थी, लेकिन बुधवार को उन लोगों पर पीटकर मार डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर में 11 जगह चोटें बताई गई हैं। सिर में अत्यधिक चोट और रक्तस्राव के कारण संजय की मौत बताई गई है। इस तरह दूसरी तहरीर के बाद घटना में नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा मनिराज गांव के संजय पाल के घर में उनकी पत्नी अंगीरा अपने तीन बच्चों के साथ शोक में थीं। रोते-रोते उनकी आंखों के आंसू सूख गए थे। मां कैलाशी देवी का रोने से गला बैठ गया है। अंगीरा ने बताया कि पति एमआर अर्थात मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का काम करते थे।
घटना के विषय में अंगीरा का कहना था कि सोमवार की शाम संजय दवा लाने ढोलहा गए थे। उधर से लौट रहे थे कि रास्ते में एकडंगा गांव के पास रोहित नाम के एक पत्थरकट युवक को किसी कारण चोट लग गई। इसके बाद उसके समुदाय के पुरुष व महिलाओं की भीड़ ने संजय को पकड़ लिया और उनकी बाइक से रोहित को चोट लगने की बात कहते हुए पिटाई करने लगे। लाठी-डंडे से निर्ममता से मारा-पीटा व सड़क के किनारे फेंक दिया।
बाद में संजय पाल को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। वहां भी स्थिति न संभलने पर मेडिकल काॅलेज गोरखपुर ले जाते समय संजय की मौत हो गई थी। रोहित का भी इलाज कराया गया था। अंगीरा ने कहा कि उस समय इतनी बड़ी आफत थी कि सोचने-समझने की हालत नहीं थी। पोस्टमार्टम के लिए तहरीर देने के लिए कहा गया। पता नहीं किसने लिखी और सड़क दुर्घटना लिख दिया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने की धारा में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया। मंगलवार की शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया।
अब बुधवार की शाम मृतक संजय की पत्नी अंगीरा ने दूसरी तहरीर देते हुए बताया है कि उनके पति को पत्थरकटों की भीड़ ने पीटकर हत्या कर दी थी। हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।


खड्डा थानाध्यक्ष ने कहा
खड्डा थाने के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह का कहना है कि उस समय मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। दूसरी तहरीर के विषय में अभी जानकारी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर 11 जगह चोटें बताई गई हैं। सिर में अधिक चोट लगने से रक्तस्राव के कारण मौत हुई है। उनका कहना था कि दुर्घटना में ही मौत की जानकारी थी। दूसरा घायल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दूसरी तहरीर के आधार पर भी जांच करा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed