फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   MP visited Namo exhibition

Kushinagar News: सांसद ने किया नमो प्रदर्शनी का अवलोकन

Sun, 22 Sep 2024 06:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 22 Sep 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
MP visited Namo exhibition
देवरिया। भाजपा के सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जीआईसी सभागार में लगी नमो प्रदर्शनी का सदर सांसद शशांक मणि ने अवलोकन किया। कालेज की छात्राओं खुशी मणि, रोशनी मणि, शुभांगी सिंह, अनुष्का यादव ने वोकल फॉर लोकल विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। मुख्य अतिथि शशांक मणि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित नमो प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के बचपन से लेकर अब तक की उनकी यात्रा का पूरा चित्रण प्रदर्शनी के माध्यम से किया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी का पूरा जीवन हम सब के लिए प्रेरणादायक है। सांसद ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से संवाद भी किया। कार्यक्रम को जिला मंत्री प्रमोद शाही, पवन मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, जिला महामंत्री रविंद्र कौशल, अरविंद पांडे, अंकुर राय, प्रभाकर तिवारी, कृष्णानंद गिरी, प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्रा, एडीओ महेंद्र प्रसाद, अशोक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डीएन तिवारी, विद्यालय के अध्यापक, कर्मचारी और छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed