{"_id":"621bcb7103ee7f5b00172c80","slug":"mp-tejashwi-surya-did-road-show-for-bjp-kushinagar-news-gkp4283974111","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद तेजस्वी सूर्या ने भाजपा के लिए किया रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद तेजस्वी सूर्या ने भाजपा के लिए किया रोड शो
विज्ञापन
कसया में रोड शो करते भाजपा सांसद।
- फोटो : KUSHINAGAR
सांसद तेजस्वी सूर्या ने भाजपा के लिए किया रोड शो
कसया(कुशीनगर)। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या ने रविवार को रोड शो का भाजपा के लिए समर्थन मांगा।
चुनाव प्रचार थमने से दो दिन पहले नगर के हाईवे चौकी के पास से तेजस्वी सूर्या ने रोड शो शुरू किया। वह नगर के गोला बाजार, गांधी चौक, शहीद चौक, नवीन सब्जी मंडी होते हुए कसाडा चौक पर पहुंचकर खत्म हुआ। रोड शो में फूलों की वर्षा की गई।
रोड शो साखोपार पहुंचकर चुनावी जनसभा में तब्दील हो गया। सूर्या ने कार्यकर्ताओं को नारा दिया कि प्रदेश में फिर भाजपा सरकार, तीन सौ के पार। इस मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, ओमप्रकाश जायसवाल, अनूप तिवारी, रणजीत राय बड़े, रंजीत सिंह, सिद्धेश्वर शाही, कृष्ण कुमार जायसवाल, अनिल प्रताप राव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
‘डबल इंजन की सरकार की योजनाओं से कोई अछूता नहीं’
साखोपार में चुनावी सभा में बोले भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या
साखोपार(कुशीनगर)। डबल इंजन की सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं से कोई अछूता नहीं है। प्रत्येक वर्ग लाभान्वित हुआ है। हर क्षेत्र में प्रगति हुआ है। ये बातें भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहीं।
विज्ञापन
वह रविवार को कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के साखोपार में भाजपा के समर्थन मेें चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुशीनगर के तमाम युवा उनके संसदीय क्षेत्र बेंगलुरू में रहते हैं। चुनाव प्रदेश व देश के विकास की दिशा व दशा दोनों तय करता है, इसलिए मतदान अच्छे छवि व विकासवादी सोच वाले को करना चाहिए।
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक नीति की देन है कि यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे युद्ध में वहां घरों पर लगे भारत के राष्ट्रीय ध्वज को देखकर ही उन्हें सरकार सम्मान के साथ सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है।
इस मौके पर रणजीत सिंह श्रीनेत, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो शिववीर सिंह भदौरिया, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा शिवेंद्र शाही, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा रणजीत राय बड़े, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा अंजली चौहान, क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा पुरुषार्थ सिंह, अभय प्रताप नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।