फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   mp said to give 25 lakh for cctv camera

Kushinagar News: कैमरा लगवाने के लिए सांसद ने दिया 25 लाख रुपये का आश्वासन

Fri, 16 Jun 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 16 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
mp said to give 25 lakh for cctv camera
फोटो है।
विज्ञापन

कसया नगर के एक होटल में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत हुई संवाद गोष्ठी
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। नगर के देवरिया मार्ग स्थित एक निजी होटल में बृहस्पतिवार को ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत संवाद गोष्ठी हुई। इसमें नगर के व्यवसायी, डॉक्टर, सभासद, ग्राम प्रधान एवं संभ्रांत लोग शामिल हुए। गोष्ठी के बाद नगर के मुख्य चौराहों व घरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए चौराहों का भी निरीक्षण किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार ने कहा कि कुशीनगर की पहचान कसया शहर से है। ऑपरेशन त्रिनेत्र की शुरुआत गोरखपुर में 2012 से हुई। ऑपरेशन त्रिनेत्र की मदद से गोरखपुर में अपराध कम हुआ है। मुख्यमंत्री की मंशा है सुरक्षित शहर में हर चौराहे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहे। इसमें लोगों की सहभागिता जरूरी है। महिला सुरक्षा के लिए ऑपरेशन त्रिनेत्र एक गेम चेंजर की भूमिका में है। कोशिश रहे कि कुशीनगर का हर गली मोहल्ला सीसीटीवी कैमरे से आच्छादित हो। जनपद कुशीनगर में सीमावर्ती गांवों में 54 जगह मुख्य स्थानों पर कैमरे लगाए जा चुके है। उन्होंने संभ्रांत लोग, जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधान से अनुरोध किया कि कम से कम 10 कैमरे प्रत्येक व्यक्ति लगाएं। इससे सुरक्षा का भाव पैदा होगा। जहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। मुख्य चौराहे व घरों का सर्वे किया जाए।
विज्ञापन

कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि चौराहे पर कैमरे लगाए जाने से अपराध नियंत्रण होगा, अपराधों में कमी आएगी। कुशीनगर बौद्ध सर्किट एरिया में सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए अपने निधि के 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। आने वाले दिनों में संभावित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के नियमित संचालन के दृष्टिकोण से ऑपरेशन त्रिनेत्र की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। दार्शनिक, ऐतिहासिक, पर्यटन के दृष्टिगत सैलानियों की आवाजाही में बढ़ोत्तरी से सुरक्षा के दृष्टिगत कैमरे से निगरानी जरूरी है। पर्यटक यहां अपने को सुरिक्षत महसूस करेंगे। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। प्रयास करें कि 15 अगस्त तक सभी मुख्य चौराहों और घरों को सीसीटीवी कैमरे की जद में लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी नगर पालिका परिषद कुशीनगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने संबोधित किया। गोष्ठी का संचालन एडिशनल एसपी रितेश सिंह ने किया।


00000

नगर के सार्वजनिक स्थलों का किया निरीक्षण

कार्यक्रम के बाद एडीजी, डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से नगर में सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए स्थल का सत्यापन किया। नगर में सभी प्रमुख चौक चौराहों पर सीसीटीवी से मकानों को आच्छादित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव, सीओ कसया कुंदन सिंह, तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed