फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   MP listened to complaints of complainants, gave instructions to officers over phone

Kushinagar News: सांसद ने फरियादियों की सुनी शिकायतें, अफसरों को फोन पर दिए निर्देश

Tue, 26 Sep 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 26 Sep 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
MP listened to complaints of complainants, gave instructions to officers over phone
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। सांसद ने सोमवार को जनपद मुख्यालय पर जनसुनवाई की। उन्होंने जनसुनवाई केंद्र पर आए फरियादियों की बातें बड़े ध्यान से सुनीं और संबंंधित अफसरों को तत्काल फोन कर जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि जन शिकायतों पर अधिकारी विशेष ध्यान दें और त्वरित निस्तारण कराएं। आम जनमानस को न्याय मिले, यही सरकार की प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खड्डा क्षेत्र से आईं सविता देवी ने आवास न मिलने की समस्या बताई, जिस पर सांसद ने बीडीओ को फोन कर निर्देशित किया। जंगल वनवीरपुर की नूरजहां खातून ने परिवार के लोगों ओर से प्रताड़ित करने की शिकायत की। इस पर पडरौना के कोतवाल को समस्या का निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया। इस तरह अन्य फरियादियों ने अपनी समस्याएं बताईं। ऑल इंडिया फेयर शाॅप डीलर फेडरेशन कोटेदार संघ ने जिलाध्यक्ष रामनिवास प्रसाद ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed