फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   MP expressed resentment over irregularities in construction

निर्माण में अनियमितता मिलने पर सांसद ने जताई नाराजगी

Sun, 20 Dec 2020 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
MP expressed resentment over irregularities in construction
निर्माण में अनियमितता मिलने पर सांसद ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

दुदही। कस्बा समेत क्षेत्र के बांसगांव, पडरौन मडुरही, बड़हरा बुजुर्ग और सिकटिया गांव में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूरल अर्बन योजना के तहत चयनित ग्राम पंचायतों में निर्माण का देवरिया के सांसद ने निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्यों में अनियमितता मिलने पर संबंधित अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए जांच कराने के लिए कहा।
देवरिया के सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी ने इन ग्राम पंचायतों में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस), श्रम विभाग, जल निगम, सिंचाई, नेडा आदि विभागों की तरफ से कराए गए इंटरलॉकिंग, पेयजल, विवाह भवन, स्मार्ट क्लास, सोलर लैंप आदि के लिए हुए कार्यों का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत बांसगांव के जमुआन में कार्यदायी संस्था श्रम विभाग की तरफ निर्माणाधीन विवाह भवन के निर्माण में मानक और गुणवत्ता के विपरीत कार्य कराने की शिकायत मिली थी।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के साथ गांव में पहुंचकर सांसद ने निरीक्षण किया तो 1.24 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन विवाह भवन की गुणवत्ता सही नहीं मिली। इस पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी पर नाराजगी जताई और पूरे मामले में जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा। उसके बाद सांसद ने दुदही में निर्मित क्षतिग्रस्त विवाह भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां भी नाराजगी जाहिर करते हुए रिपोर्ट तलब की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय, राजू निषाद, प्रबंधक अनिल कुमार सिंह, प्रधान नंदलाल तिवारी, प्रधान ललन यादव, बीडीओ संदीप सिंह, श्रम विभाग के एई धर्मेंद्र मणि त्रिपाठी, जेई आरईएस राहुल गुप्ता, संजय राय, डीआरडीए के सहायक अभियंता राजेश कुमार अग्रवाल, अवर अभियंता केके मिश्रा, सचिव हरेेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed