{"_id":"65a59bfdac0418d6a709b579","slug":"motor-boat-craze-at-buddha-ghat-people-are-enjoying-even-in-cold-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-11040-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बुद्धा घाट पर मोटर बोट का क्रेज, ठंड में भी उठा रहे लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बुद्धा घाट पर मोटर बोट का क्रेज, ठंड में भी उठा रहे लुत्फ
Tue, 16 Jan 2024 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 16 Jan 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
पकवा इनार। हिरण्यवती नदी के बुद्धा घाट पर मोटर बोट का क्रेज ठंड में भी कम नहीं हुआ है। कड़कड़ाती ठंड में भी लोग लुत्फ उठा रहे हैं। मोटर बोट में सवार होकर फोटो भी खींच रहे हैं।
मोटर बोट संचालक के मुताबिक, ठंड का कुछ प्रभाव पड़ा है, लेकिन अब भी करीब 200-250 लोग मोटर बोट का आनंद ले रहे हैं। कहा कि मौसम साफ होता तो यह संख्या और बढ़ जाती। सोमवार को शाम चार बजे भी नदी के जल में मोटर बोट का संचालन होता दिखाई दिया। बोट में महिलाएं, युवक, युवती और बच्चे देखे गए। बता दें कि हिरण्यवती नदी के बुद्धा घाट को नौका विहार के तौर पर काफी ख्याति मिली है। यहां आने वाले पर्यटकों व सैलानियों समेत स्थानीय लोगों में नौकायन को लेकर उत्सुकता बनी रहती है। हालांकि, नदी में नौकायन संचालन के लिए जरूरी जल स्तर का अभाव रहता है। वहीं प्रशासन हर संभव प्रयास में जुटा है। ताकि वर्षभर नदी में जल बना रहे। वहीं नदी सुंदरीकरण को लेकर पर्यटन, कसाडा, नगरपालिका व स्थानीय प्रशासन समेत अन्य लोग भी योगदान दे रहे हैं।