{"_id":"663fdf2490c5bc491002b1bd","slug":"mothers-are-the-embodiment-of-god-dr-maneka-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-116694-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईश्वर का स्वरूप होती हैं माताएं : डॉ. मेनका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईश्वर का स्वरूप होती हैं माताएं : डॉ. मेनका
Sun, 12 May 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 12 May 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। रविंद्रनगर स्थित गीता इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल परिसर में शनिवार को मातृ दिवस मनायागया। इसमें बच्चों के जीवन में मां के महत्व विषय पर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका ने कहा कि माता बच्चे की पहली शिक्षक होती हैं। उनके दिए शिक्षा और संस्कार को बच्चा जीवन पर्यन्त प्रेरणा लेता है। माता देवतुल्य है और स्वयं ईश्वर का रूप है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक ओपी गुप्ता ने कहा कि बच्चे का पहला रिश्ता उसकी मां से होता है। उनसे मिला प्यार जीवन पर्यंत बना रहता है। सभी विद्यार्थियों को अपनी मां के प्रति प्रेम व आदर रखते हुए उनकी बताई बातों का जीवन में अनुकरण करना चाहिए। कार्यक्रम को प्रधानाचार्य डोली टी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान अपर्णा राव, श्वाति शर्मा, बिट्टन राय, शालु मद्धेशिया, शुभम शर्मा आदि मौजूद रहे।