फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mother dies after surgery, protests erupt.

Kushinagar News: ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, हंगामा

Tue, 23 Dec 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 23 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Mother dies after surgery, protests erupt.
बेटी को लेकर खड़े पिता अनिल।संवाद
पडरौना। शहर के कठकुइयां रोड स्थित खिरिया टोला में संचालित हिंद हाॅस्पिटल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की सोमवार को मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजन हंगामा करने लगे। इसके बाद संचालक व स्टाफ अस्पताल में बाकी मरीजों को छोड़कर भाग निकले। परिजनों ने इलाज में लापरवाही और मौत के बाद हालत गंभीर बताकर मेडिकल कॉलेज रेफर करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

काफी देर हंगामे के बाद आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। वहीं टीम के पहुंचने से पहले ही संचालक और कर्मचारी अस्पताल से संबंधित सभी कागजात लेकर भाग गए थे। शाम करीब साढ़े छह बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अस्पताल में पुलिस तैनात रही। मामले में सीएमओ ने एसीएमओ की अगुवाई में टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मदरहवा गांव निवासी 24 वर्षीय पूजा कुशवाहा को रविवार की शाम प्रसव पीड़ा हुई। इस पर परिजन गांव की आशा की सलाह पर उसे पडरौना के कठकुइयां रोड स्थित खिरिया टोला में संचालित हिंद हाॅस्पिटल ले गए। वहां अस्पातल में पूजा को भर्ती कर लिया गया। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे प्रसव पीड़ा को देखते हुए डॉक्टर ने कुछ जांच कराई और उसका ऑपरेशन किया। महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। नवजात ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति अनिल कुशवाहा का आरोप है कि प्रसव के करीब ढाई घंटे बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ता देख डॉक्टर प्रसूता को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने पूजा को मृत घोषित कर दिया। पूजा की मौत की जानकारी होने पर परिजन प्रसूता का शव लेकर खिरिया टोल स्थित हिंद हाॅस्पिटल पहुंचे और शव रखकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस कर्मी भी वहां पहुंचे। मामला बढ़ता देख डॉक्टर, संचालक व हाॅस्पिटल के कर्मचारी कागजात लेकर वहां से भाग खड़े हुए। इस मामले की सूचना पर सीएमओ के निर्देश पर शाम करीब 5:30 बजे पहुंचे डिप्टी सीएमओ डॉ. आरके गुप्ता और कुबेरस्थान सीएचसी के चिकित्साप्रभारी डॉ. धीरज ने अस्पताल सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed