फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mother and Newborn Die After Delivery; Family Plunged into Chaos

Kushinagar News: प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 14 May 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 14 May 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Mother and Newborn Die After Delivery; Family Plunged into Chaos
खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बैरागी पट्टी गांव में मंगलवार की रात पीएचसी में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत से परिवार में मातम छा गया। मेडिकल कॉलेज कुशीनगर पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

यहां के विजय कुशवाहा की पत्नी शीतल (28) को मंगलवार देर शाम प्रसव पीड़ा होने पर परिजन पीएचसी ले गए। वहां शाम करीब सात बजे सामान्य प्रसव कराया गया। शीतल ने एक बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के कुछ ही देर बाद मां और नवजात दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। डाॅक्टर ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से दोनों को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही मां और नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक साथ मां और नवजात की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पीएचसी प्रभारी पीएन गुप्ता ने बताया कि पीएचसी में प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed