फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mother and daughter slept in someone else's house due to fear of snake, son went to his maternal uncle's house

Kushinagar News: सांप के डर से दूसरे के घर सोईं मां और बेटी, बेटा चला गया मामा के घर

Sat, 05 Jul 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 05 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter slept in someone else's house due to fear of snake, son went to his maternal uncle's house
बटेसरा गांव में दहशत में घरवाले। संवाद  
कसया। विकास खंड के गांव बटेसरा में एक घर में मिले 25 सांपों को रेस्क्यू कर निकालने के बाद भी डर से उसके घर और अगल-बगल के घर वालों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

डर की वजह से बृहस्पतिवार की रात को मां और बेटी पड़ोसी की घर में रात को सोई तो वहीं बेटा अपने मामा के घर चला गया। आसपास के लोगों में अभी भी डर बना हुआ है। शुक्रवार की सुबह भी एक सांप दिखाई दिया।
विज्ञापन

उस घर में रह रही हसीना ने बताया कि डर का माहौल बना हुआ है। कच्चा जमीन का होने का घर होने से पता नहीं चल पा रहा है कि कितने और सांप इसमें है। लोगों ने कल पंपिंग सेट से पानी चलाकर उस घर में बने सुराग में पानी छोड़ा था कि जो बचे होंगे वह भाग जाएंगे। उनकी बेटी कुमारी सहाना ने बताया कि घर में इतने सांप होंगे हम लोगों को पता नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल सपेरे आए थे 25 सांप निकालकर ले गए। तभी भी उस घर में जाने से डर लग रहा हैं। अपनी मां के साथ पड़ोसी के घर में रात को सोई थी। मेरा छोटा भाई आफताब डर की वजह से मामा के घर भाग कर चला गया है। आज सुबह एक छोटा सा सांप दिखाई दिया था।
घर में मिट्टी और बगल में खेत है कहा से आ रहे हैं पता नहीं चल रहा हैं। बृहस्पतिवार को उसी घर में ईंट और मिट्टी हटाते समय अचानक सांपों का झुंड दिखाई दिया। जिसमें एक विशाल कोबरा सांप देखा, इसके बाद उन्होंने प्रधान मोहन लाल गुप्ता के माध्यम से सूचना देकर सर्प मित्र शत्रुध्न यादव को बुलाया गया।
मिट्टी हटवाने पर पता चला कि वहां एक बड़ा कोबरा और उसके 24 छोटे बच्चे ईंटों के नीचे दबे हुए थे। सर्प मित्र ने बिना डरे सभी सांपों को एक-एक करके सुरक्षित रेस्क्यू किया। हालांकि ईंट गिरने से एक बड़ा सांप मर गया था।

उन्हें दूर जंगल किनारे में छोड़ दिया गया। ग्राम प्रधान मोहनलाल गुप्ता ने बताया कि डर अभी बना हुआ है। उनके घर के लोग दूसरे के घर में रात को सोए थे। दहशत से बाहर आने में कुछ समय लगेगा। आसपास के लोगों ने भी डर बना हुआ है। हालांकि सपेरा के अनुसार जो सांप थे उन सभी का रेस्क्यू करके निकाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed