फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   More than 100 houses lost power due to transformer burnout

Kushinagar News: ट्रांसफार्मर जलने से 100 से अधिक घरों की बत्ती गुल

Tue, 21 Jul 2026 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 21 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
More than 100 houses lost power due to transformer burnout
लक्ष्मीगंज। चंदरपुर खास गांव में एक महीने में रविवार को पांचवीं बार 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। इससे 100 घरों बिजली गुल हो गई। बरसात और उमस भरी गर्मी में पूरी रात बिजली न आने से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

चंदरपुर खास गांव में 80 से अधिक कनेक्शन हैं। 25 केवीए का लगाया गया है। लोड के कारण 20 जून से 18 जुलाई के बीच यह ट्रांसफार्मर पांच बार जल चुका है। बार-बार ट्रांसफार्मर खराब होने से गांव की लोगों को उमस भरी गर्मी में रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है। गांव के बलवंत कुशवाहा, शंभू कुशवाहा, राजकुमार सिंह, अमित कुशवाहा, विशुनलाल शर्मा, विंदेश्वरी राजभर, रामानंद राजभर, भानु प्रताप शर्मा, रामेश्वर प्रसाद, लक्ष्मी चौधरी और अशोक कुशवाहा ने बताया कि क्षमता से अधिक भार एक छोटे ट्रांसफार्मर पर डाल दिया गया है। जिसके चलते ट्रांसफार्मर बार-बार जल जा रहा है। लोगों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया हुए
विज्ञापन

अवर अभियंता अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि ओवरलोड के चलते समस्या आ रही है। अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed