{"_id":"66f20df2d6dda4b9a50d6cd7","slug":"more-starch-found-in-papaya-during-investigation-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-123612-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जांच के दौरान पपीते में अधिक मिला स्टार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जांच के दौरान पपीते में अधिक मिला स्टार्च
Tue, 24 Sep 2024 06:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की तरफ से सोमवार को तुर्कपट्टी बाजार में खाद्य कारोबारियों को जागरूक किया गया। सचल खाद्य प्रयोगशाला वाहन के जरिए बाजार से खाने-पीने के नमूनों की जांच की गई। पपीते के चार नमूनों में स्टार्च की मात्रा अधिक मिली। उसे जांच टीम ने अशुद्ध बताया।
सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश कुमार राय की अगुवाई में संचालित एफएसडब्लूफूड सेफ्टी ऑन व्हील (सचल खाद्य प्रयोगशाला) से खाद्य कारोबारकर्ता और लोगों को जागरूक करने के लिए बाजार से खाद्य वस्तुओं के नमूनों की जांच की गई। कर्मचारियों ने बाजार से धनिया, हल्दी, फल और मिठाई के एकत्र कुल 30 नमूनों की जांच की गई। इसमें पपीते की एकत्र चार नमूनों की जांच में स्टार्च अधिक मिला। इस पर उसे अशुद्ध बताया गया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि मौजूद दुकानदार और लोगों को खाने पीने के सामानों की जांच के घरेलू तरीके और सावधनियों के बारे में जानकारी दी गई।
इस दौरान ओमकार नाथ पांडेय, राम बुझावन चैहान आदि मौजूद रहे।