{"_id":"665f885bc2d5e6a48c0cc954","slug":"morang-laden-truck-gets-electrocuted-driver-dies-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-117794-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मोरंग लदे ट्रक में उतरा करंट, खलासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मोरंग लदे ट्रक में उतरा करंट, खलासी की मौत
Wed, 05 Jun 2024 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 05 Jun 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। ट्रक में हाई टेंशन तार टकराने से करंट उतरने से खलासी की मौत हो गई,जबकि चालक बाल-बाल बच गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद गांव वालों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के माधोपुर बुजुर्ग गांव में टावर के पास एक गांव के एक व्यक्ति मकान का निर्माण करा रहा है। मंगलवार को करीब 11 बजे निर्माणाधीन मकान के पास ट्रक चालक मोरंग लेकर पहुंचा। निर्माणाधीन मकान के पास ऊपर से गुजरा हाईटेंशन तार ट्रक से टकरा गया और करंट उतरने से खलासी माधोपुर बुजुर्ग गांव निवासी जयप्रकाश गुप्ता (35) की मौत हो गई और ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक जयप्रकाश जब ट्रक आगे पीछे कर रहे थे तो खलासी बगल का फाटक बंद कर रहा था। इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
-- -
-परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था मृतक जयप्रकाश
तमकुहीराज। जयप्रकाश गुप्ता(35) अपने परिवार का अकेला कमाऊ सदस्य था। उसका एक बेटा और एक बेटी है। पिता राजबल्ली और मां बुजुर्ग हैं। बेटे की मौत की सूचना के बाद माता-पिता विलाप कर रहे हैं। जय प्रकाश के बड़े भाई की मृत्यु भी कुछ वर्ष पहले हो चुकी है। बहन की शादी हो चुकी है। गांव के प्रधान सुविंद चौहान, मृत्युंजय राय, डॉ विजय राय, प्रमोद कुमार, ताज मुहम्मद, सुदामा गुप्ता, मनोज कुमार आदि का कहना है कि जय प्रकाश परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। खेती योग्य जमीन भी कम है। उसकी कमाई से परिवार चल रहा था।