{"_id":"67b233632b06119dc80f8a84","slug":"money-was-embezzled-by-selling-refined-oil-fabricated-false-story-of-robbery-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-132229-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रिफाइंड ऑयल बेचकर हड़प ली थी रकम, गढ़ी लूट की झूठी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रिफाइंड ऑयल बेचकर हड़प ली थी रकम, गढ़ी लूट की झूठी कहानी
Mon, 17 Feb 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। बिहार प्रांत के रक्सौल ट्रांसपोर्ट से रिफाइंड सोयाबीन ऑयल लेकर मेरठ जा रहे ट्रक चालक ने साथियों के साथ मिलकर लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी। चालक/ट्रक मालिक ने 30.42 लाख का रिफाइंड सोयाबीन ऑयल गोपालगंज जिले के हथुआ बाजार के एक व्यापारी को बेच दिया था।
पुलिस ने रविवार को घटना का पर्दाफाश कर दिया। इसमें शामिल पांच लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया और पूरा रिफाइंड तेल का डब्बा भी बरामद कर लिया है। सभी आरोपी गोपालगंज व सिवान के रहने वाले हैं।
गोपालगंज जिले के कोरेया गांव निवासी ट्रक चालक शशि कुमार राय एक फरवरी को न्यू दुर्गा रोड लाइंस रक्सौल के ट्रांसपोर्ट से 1340 टीना और 300 पीस कार्टून करीब 30.42 लाख का रिफाइंड सोयाबीन ऑयल लेकर स्टैंडर्ड ट्रेनिंग कंपनी मेरठ के लिए निकला। दो फरवरी की शाम करीब छह बजे कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया चौराहा पर पहुंचकर ट्रांसपोर्टर को लोकेशन भेजी और मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। साथियों के साथ मिलकर रिफाइंड ऑयल को हथुआ के एक व्यवसायी को बेच दिया।
विज्ञापन
चालक का मोबाइल बंद होने से परेशान पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल रोड निवासी ट्रांसपोर्टर राजीव जायसवाल से 10 फरवरी को संपर्क हुआ तो उसने लबनिया चौराहा से ट्रक समेत रिफाइंड ऑयल लूटने की जानकारी दी। ट्रांसपोर्टर की तहरीर पर पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर लिया।
दो फरवरी को घटना हुई और दस फरवरी को सूचना दिए जाने पर पुलिस को संदेह हुआ तो एसपी ने पटहेरवा पुलिस और स्वाॅट टीम प्रभारी को जांच के लिए लगाया। जांच में पता चला कि बिहार के हथुआ बाजार के अशोक जायसवाल के यहां से 1067 टीन व 300 कार्टून रिफाइंड ऑयल बरामद किया, जिसकी कीमत 20.40 लाख है। बाकी 237 टीन रिफाइंड ऑयल का टीना वहां न बेचकर दूसरे जगह बेचने के लिए लेकर जा रहे थे, तभी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसकी कीमत 6.82 लाख है। पुलिस ने इसके पास से 20.40 लाख रुपये नकद बरामद किया। ट्रक का नंबर भी चालक ने बदल दिया था।
पुलिस ने गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के कोरेया गांव निवासी चालक और मालिक शशि कुमार राय, गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बसौनापुर गांव निवासी टुन्ना राय, गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के माड़ीपुर गांव निवासी मुकेश सिंह, बेगुसराय जिले के बरौनी थाना क्षेत्र के मुहम्मद इजहार खान, सिवान जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी कलीमुल्ला को पुलिस ने गिरफ्तार किया।