{"_id":"66b0010f51748ddf4c048694","slug":"molesting-a-girl-after-entering-the-house-people-beat-her-up-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-121055-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, लोगों ने की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, लोगों ने की धुनाई
Mon, 05 Aug 2024 04:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 05 Aug 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। घर में घुसकर युवती से छेड़खानी कर रहे युवक को परिजनों ने पकड़ लिया और धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया गया है। युवक गांव का ही रहने वाला है। इसको लेकर दो पक्षों में तनातनी बढ़ गई है।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती परिजनों के साथ कमरे में सो रही थी। आधी रात को युवक खिड़की के रास्ते कमरे में दाखिल हो गया और युवती से छेड़खानी करने लगा। युवती के शोर मचाने पर परिजनों की नींद खुल गई और भाग रहे युवक को परिजनों ने दबोच लिया। आसपास के लोग भी पहुंच गए और युवक की धुनाई करने लगे। सूचना पर डॉयल 112 की पुलिस पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने चली गई। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।