{"_id":"6591c46bd925c452f8074ba9","slug":"molestation-case-filed-against-five-on-womans-complaint-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-10280-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: महिला की तहरीर पर पांच के खिलाफ छेड़छाड़ का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: महिला की तहरीर पर पांच के खिलाफ छेड़छाड़ का केस
Mon, 01 Jan 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
तरयासुजान। थाना क्षेत्र की एक महिला अपने गांव के पांच लोगों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। महिला ने बताया कि उसका गांव के कुछ लोगों से जमीन का विवाद है। गांव के कुछ लोग उसके घर को उजाड़ना चाहते हैं। विरोध करने पर तरह तरह की धमकी देते हैं। बीते 23 दिसंबर को उसके पति को आरोपियों ने पीट दिया और महिला से छेड़छाड़ की। इसके अलावा ट्रैक्टर से उसके घर की दीवार गिरा दी। तमकुहीराज के सीओ जितेंद्र सिंह कालरा ने बताया कि पुलिस इस मामले में छेड़छाड़, एससी-एसटी आदि धाराओं में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। संवाद
00
दस लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
पडरौना। चौराखास थाने की पुलिस ने दस लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसका नाम हीरा मंडल है, जो चौराखास थाना क्षेत्र के ही बलियवा मुसहरी गांव का निवासी है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
00
दस लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
पडरौना। चौराखास थाने की पुलिस ने दस लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसका नाम हीरा मंडल है, जो चौराखास थाना क्षेत्र के ही बलियवा मुसहरी गांव का निवासी है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन