फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   MOIC wrote letter to CMO against ANM working as per her wish

Kushinagar News: मनमर्जी काम करने वाली एएनएम के खिलाफ एमओआईसी ने लिखा सीएमओ को पत्र

Fri, 19 Apr 2024 03:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
MOIC wrote letter to CMO against ANM working as per her wish
-नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुशीनगर का मामला, तैनात एएनएम ने नहीं सुनी बात तो सीएचसी अधीक्षक ने सीएमओ को लिखा पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कुशीनगर। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं व टीकाकरण कार्यक्रम को सुचारू रूप से कराने के लिए नगरपालिका क्षेत्र बुद्ध नगरी में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुशीनगर का संचालन किया जाता है। इस केंद्र पर एक डॉक्टर, दो एएनएम, एक फर्मासिस्ट व एक एलटी की तैनाती की गई है। तैनात स्वास्थ्यकर्मियों के अलग-अलग दायित्व भी तय हैं और उसके अनुसार ही उन्हें कार्य करना है। बावजूद इसके इस नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात दो एएनएम के मनमर्जी तरीके से काम करने का मामला सामने आया है। इस पर एमओआईसी ने सीएमओ को पत्र लिखा है।
----
कसया सीएचसी अधीक्षक डॉ.मारकंडेय चतुर्वेदी ने बताया कि करीब बीते 15 दिन पूर्व सीएमओ को पत्र
भेजी गई है। उन्होंने पत्र में सीएचसी के क्षेत्राधिकार व संचालित स्वास्थ्य केंद्रों से संबंधित दिशा-निर्देश की मांग की है। अधीक्षक ने बताया कि नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एएनएम आलिया और रंजीता को टीकाकरण कार्यक्रम के लिए सीएचसी में बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आईं। इसके चलते नगरीय स्वास्थ्य केंद्र से, टीकाकरण कार्यक्रम कैसे होता है, पता नहीं चल रहा है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में इस नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, एक फार्मासिस्ट व एक एलटी तैनात हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पत्र भेजने के बाद से अब तक कोई दिशा-निर्देश नहीं मिला है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि कुशीनगर में संचालित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एएनएम से संबंधित मामले में शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। टीकाकरण आदि का डाटा भी एकत्र किया जा रहा है। जांच में शिकायत की पुष्टि होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed