फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   "Modi's message reaches the public

‘जनता तक पहुंचाएं मोदी का संदेश’

Thu, 07 Jul 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर Updated Thu, 07 Jul 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
"Modi's message reaches the public
बैठक ‌‌हुई। - फोटो : अमर उजाला
 भाजपा पदाधिकारियों की बैठक बृहस्पतिवार को महर्षि अरविंद विद्या मंदिर में हुई। वक्ताओं ने 22 जुलाई को गोरखपुर में प्रधानमंत्री की रैली को सफल बनाने के साथ फर्टिलाइजर कारखाना के शिलान्यास और एम्स के भूमि पूजन कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई। 
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला प्रभारी संतराज यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में बदलाव की शुरुआत कर दी है। इसका संदेश जन-जन तक पहुंचाना जन प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि 30 वर्ष बाद देश को किसानों, गरीबों, नौजवानों, व्यवसायियों के हित में काम करने वाली स्थिर सरकार मिली है। प्रधानमंत्री 22 को फर्टिलाइजर कारखाना का शिलान्यास और एम्स के लिए कूड़ाघाट स्थित गन्ना शोध केंद्र में भूमि पूजन करेंगे। उसके बाद वहां पर मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। 
विज्ञापन

फाजिलनगर के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्र, अतुल सिंह, दीपलाल भारती आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इसके पूर्व बैठक की शुरूआत डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया। बैठक की अध्यक्षता अवधेश प्रताप सिंह और संचालन जिला महामंत्री जयप्रकाश उपाध्याय ने किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र, जगदंबा सिंह, मारकंडेय शाही, सतीश मणि त्रिपाठी, आदित्य प्रताप सिंह, विजय शुक्ल, अनिल प्रताप राव, अशोक मिश्र, आरती सिंह, विरेन्द्र बहादुर सिंह, नीतिश यादव, डॉ. टीएन राव, रामानंद बौद्ध, अमरचंद जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल, संतोष सिंह, प्रदीप सिंह, उमंग सिंह, जटाशंकर तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed