फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Modi and Yogi a simble of development

कुशीनगर में पहुंचे प्रदेश सरकार के तीन मंत्री

Sun, 12 Jun 2022 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Modi and Yogi a simble of development
मोदी व योगी विकासवाद के प्रतीक : जलशक्ति मंत्री
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। प्रदेश के तीन मंत्री रविवार को कुशीनगर पहुंचे। जलशक्ति व सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह और राज्यमंत्री समाज कल्याण संजीव सिंह ने सदर ब्लॉक ग्राम पंचायत प्रसादपुर में निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अमृत सरोवर तट पर पौधरोपण कर श्रमदान भी किया। जलशक्ति मंत्री ने कहा कि मोदी और योगी विकासवाद के प्रतीक हैं। वहीं, आनेवाली पीढ़ी को शुद्ध हवा व पानी उपलब्ध हो, इस पर उन्होंने जोर दिया।
इसके बाद तीनों मंत्री कुशीनगर स्थित बुद्धा घाट पहुंचे जहां पौधरोपण के साथ-साथ हिरण्यवती नदी के आसपास के क्षेत्रों का उन्होंने निरीक्षण किया। महापरिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का दर्शन कर पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बैंक खाता, प्रधानमंत्री बीमा योजना, स्वच्छता, शौचालय, गैस कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान निधि योजना ये सब प्रधानमंत्री की सोच है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा और पानी मिले। खुशहाली देने वाले नेता के रूप में प्रधानमंत्री मोदी का बखान भी किया और कहा कि गांव की आने वाली पीढ़ी को बचाना है। मिट्टी को स्वस्थ रखो तभी आप स्वस्थ रहोगे। करोड़ो की बिल्डिंग में लड़का शराबी हो जाए तो झोपड़पट्टी बन जाएगी और झोपड़पट्टी में संस्कारी बच्चा हो तो बिल्डिंग बन जाएगी।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि मोदी और योगी विकासवाद के प्रतीक हैं। सभा को संबोधित करते हुए बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश की छवि को सुधारने का कार्य सीएम योगी ने किया। सरकार बनने के 100 दिन के अंदर ही मंत्री योजनाओं का फीडबैक ले रहे हैं। समाज के अंतिम पायदान तक योजनाएं पहुंचें, यह सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने सरोवर निर्माण कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अमृत सरोवर का कार्य अच्छा चल रहा है। राज्यमंत्री समाज कल्याण ने कहा कि देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री ने सोचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि जल बिन जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। सरोवर उपेक्षित पड़े हुए थे। अमृत सरोवर के निर्माण से गांव के बड़े बुजुर्गों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर गांव के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर सरोवर का शिलान्यास और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया जा रहा है। यह एक अच्छी पहल है।

इस दौरान डीएम एस. राजलिंगम, विधायक खड्डा विवेकानंद पांडेय, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रेम चंद मिश्र, पूर्व विधायक कुशीनगर रजनी कांत मणि त्रिपाठी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed