फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   MLC elections: 98.31 percent votes cast in the district

एमएलसी चुनाव: जिले में 98.31 फीसदी पड़े वोट

Sat, 09 Apr 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
MLC elections: 98.31 percent votes cast in the district
पडरौना ब्लॉक में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान करने के लिए लाइन में लगीं महिला मतदाता।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
15 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान, तैनात रही पुलिसफोर्स
विज्ञापन

चुनाव के दौरान सील रहीं जनपद की सीमा
पुलिस उप महानिरीक्षक, डीएम, एसपी, एडीएम, एसडीएम ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
कुशीनगर। देवरिया-कुशीनगर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन (एमएलसी चुनाव) शनिवार को जनपद के 15 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। सभी केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। शाम चार बजे तक चले मतदान में 2,727 मतदाताओं में 2,681 अर्थात 98.31 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। सांसद, विधायक, ब्लॉक प्रमुख, बीडीसी सदस्य, ग्राम प्रधान सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान जनपद की सीमाएं भी सील रहीं।
एमएलसी चुनाव में छह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शनिवार को होना था। जनपद में 2,727 मतदाता हैं। देवरिया-कुशीनगर सीट से भाजपा ने देवरिया के डॉ. रतनपाल सिंह व सपा ने गोरखपुर के डॉ. कफील को प्रत्याशी बनाया था। दोनों के बीच ही सीधा मुकाबला देखने को मिला। चुनाव समाप्ति के बाद छह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया। 12 अप्रैल को मतगणना होगी। मतदान के दौरान डीएम एस. राजलिंगम, एसपी सचिंद्र पटेल, पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर जे. रविंद्र गौंड़ व एएसपी रितेश कुमार सिंह ने प्रत्येक बूथ पर जाकर सुरक्षा का हाल जाना। 14 ब्लॉक मुख्यालयों एवं जिला पंचायत परिसर में प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखा था। 14 ब्लॉक मुख्यालयों पर विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्यों ने मत का प्रयोग किया तो जिला पंचायत रविंद्रनगर धूस पर नगर पालिका पडरौना के 26 सभासदों ने वोट डाला।
विज्ञापन

शाम चार बजे तक खड्डा में 201 में से 199, नेबुआ नौरंगिया में 193 में से 188, रामकोला में 197 में से 193, कप्तानगंज में 200 में से 197, मोतीचक में 173 में से 170, सुकरौली में 151 में से 148, हाटा में 145 में से 140, कसया में 89 में से 88, विशुनपुरा में 212 में से 209, पडरौना में 282 में से 273, कुशीनगर में 26 में 26, दुदही में 211 में 211, सेवरही में 236 में से 231, तमकुही में 226 में से 225 व फ़ाजिलनगर में 185 में से 183 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह जिले में 98.31 प्रतिशत वोट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने पर डीएम एस. राजलिंगम ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी और कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ चुनाव कराने के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। चुनाव समाप्ति के बाद मतपेटिकाओं को देवरिया जिले में बने स्ट्रांग रूम में जमा करा दिया गया है। सांसद व विधायक ने अपने निवास क्षेत्र वाले ब्लॉक मुख्यालय पर मत का प्रयोग किया।
एक मतदाता विदेश में होने के कारण मतदान से वंचित
तमकुहीराज। तमकुही विकास खंड में बने बूथ पर कुल 226 मतों में से 225 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। विदेश होने के कारण एक मतदाता ने मतदान नहीं किया। मतदान के दौरान गहमागहमी रही। भाजपा कार्यकर्ता दिनभर पंडाल में बैठे रहे। एमएलसी प्रत्याशी डॉ. रतनपाल सिंह एवं विधायक डॉ. असीम कुमार ने भ्रमण कर जायजा लिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय राय, केशव पांडेय, मारकंडेय मणि, दीपक सिंह, अनुप राय, सत्येंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।

नवजात को लेकर पहुंचीं मतदाता
तमकुहीराज। एक ग्राम सभा की क्षेत्र पंचायत सदस्य सुबह मतदान करने के लिए ब्लॉक मुख्यालय आने की तैयारी में थी। इसी दौरान उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। सुबह महिला ने पुत्र को जन्म दिया। महिला का प्रसव होने के चलते कयास लगाए जा रहे थे कि वह मताधिकार का प्रयोग नहीं करेंगी, लेकिन चुनाव के प्रति जागरुकता दिखाते हुए वह नवजात पुत्र के साथ ब्लॉक मुख्यालय पहुंचीं और मताधिकार का प्रयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed