फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   MLA raised the issue of forcibly taking farmers' land in the House

Kushinagar News: विधायक ने सदन में उठाया जबरन किसानों की जमीन लेने का मुद्दा

Wed, 18 Dec 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 18 Dec 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
MLA raised the issue of forcibly taking farmers' land in the House
हाटा। ढाढा में संचालित बिरला समूह की चीनी मिल की ओर से एथेनाॅल प्लांट लगाने के लिए अधिग्रहीत की गई किसानों की जमीन के मामले को विधायक मोहन वर्मा ने बुधवार को नियम 301 के तहत सदन में उठाया।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले के सभी विधायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें किसानों की समस्या से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने विधायक की मांगों पर गंभीरता के साथ विचार करने और किसानों की हर संभव मदद करने का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन

बिरला समूह के अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की ओर से चीनी मिल के बगल में एथेनाॅल प्लांट लगाने के लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया है। जबकि, किसान अपनी जमीन मिल को नहीं देना चाहते है। एक दिसंबर को जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ पहुंच कर चीनी मिल को जमीन पर कब्जा दिला दिया। इस दौरान प्रशासन को किसानों का विरोध झेलना पड़ा था। किसानों पर प्रशासन ने केस भी दर्ज किया है। किसानों की इन्ही समस्याओं को लेकर विधायक मोहन वर्मा ने मंगलवार की शाम को जिले के सभी विधायकों को लेकर उनके आवास पर मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर किसानों की जमीन ली जाती है तो उन्हें चार गुना मुआवजा दिया जाए। उनके परिवार के एक-एक सदस्य को नौकरी दी जाती है। उससे पहले किसानों पर दर्ज किया गया मुकदमा वापस कराया जाए। इन सभी मुद्दों को विधायक ने बुधवार को विधानसभा में भी उठाते हुए किसानों के जल्द से न्याय दिलाने की मांग की है। विधायक ने कहा कि किसानों की जमीन प्रशासन जबरन चीनी मिल को दिलाने का प्रयास कर रहा है जो उचित नहीं है। मुआवजा जिस सर्किल रेट से दिया जा रहा है। वह उचित नहीं है। किसानों पर फर्जी केस दर्ज पुलिस ने दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed