{"_id":"57eaba434f1c1b6d1957405c","slug":"mla-protest-continued","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक दे रहे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक दे रहे धरना
kushinagar
Updated Tue, 27 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
राजनीितति
- फोटो : santosh verma
तमकुहीरोड। विरवट कोन्हवलिया गांव के सामने एपी तटबंध पर अभी भी कटान हो रहा है। कटान रोकने का पुख्ता इंतजाम करने की मांग को लेकर तमकुहीराज के विधायक मंगलवार को तीसरे दिन भी धरना पर बैठे रहे। वहीं पूर्व विधायक ने एडीएम समेत अन्य अफसरों के साथ कटान स्थल का मुआयना किया। बाढ़ खंड का दावा है कि स्थिति नियंत्रण में है।
पिछले एक सप्ताह से गंडक नदी विरवट कोन्हवलिया गांव के सामने कटान कर रही है। नदी ने शनिवार को एपी तटबंध का करीब 50 मीटर स्लोप काट दिया था। इसके अलावा जंगलीपटटी और बाक खास के सामने भी नदी का दबाव बना हुआ है। कटान रोकने की मांग को लेकर शनिवार से ही तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू और गांव के लोग धरना पर बैठे हैं। मंगलवार को तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। इनके साथ जिला सचिव मोहम्मद अली, जेबी सिंह, छोटेलाल यादव, संजय कुशवाहा, इद्रीश अंसारी, शर्मा यादव आदि भी धरना पर बैठे हैं।
मंगलवार को ही पूर्व विधायक डॉ. पीके राय, एडीएम कृष्णलाल तिवारी, एसडीएम तमकुहीराज विपिन कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता बीपी सिंह, सहायक अभियंता पीसी त्रिपाठी आदि ने एपी तटबंध पर हो रहे कटान का जायजा लिया और बंधे की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश अभियंताओं को दिया।
विज्ञापन
इनके साथ शम्भु यादव, गौतम सिंह, ओमप्रकाश पटेल, रियाज अहमद, श्रीकृष्ण सिंह पटेल, रमाशंकर चौरसिया, लालजी कुशवाहा, शिवपूजन निषाद सहित कई लोग मौजूद थे।