{"_id":"5e80c8488ebc3e774a6bab32","slug":"mla-made-arrangement-for-held-in-way-kushinagar-news-gkp346332247","type":"story","status":"publish","title_hn":"परदेस में फंसे लोगों की मदद के लिए विधायक ने की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परदेस में फंसे लोगों की मदद के लिए विधायक ने की पहल
विज्ञापन
पडरौना नगर के सुभाष चौक पर पहुंचे परदेसियों को उनके गांव भेजते ईओ एएन सिंह।
- फोटो : KUSHINAGAR
परदेस में फंसे लोगों की मदद के लिए विधायक ने की पहल
कसया। लॉकडाउन के चलते देश के विभिन्न प्रांतों में फंसे कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की मदद के लिए कुशीनगर के भाजपा विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने पहल शुरू कर दी है। विधायक ने फंसे लोगों से मोबाइल पर वार्ता करने के अलावा वहां के संबंधित अधिकारियों से भी फोन पर बात कर भोजन और आवास की व्यवस्था कराने को कहा है। हरियाणा के गुरुग्राम में फंसे चार लोगों की जिम्मेदारी वहां कार्यरत दीनापट्टी निवासी इंजीनियर राजू राय को तथा बिहार के बगहां में फंसे लोगों के लिए बैरिया निवासी एडीजे दुर्गेश मणि त्रिपाठी से इन लोगों की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया है। पश्चिम बंगाल में कुड़वा दिलीप नगर के सिसई टोला का रहने वाला एक परिवार फंसा हुआ है। विधायक ने वहां के नोडल अफसर कमलेश कुमार से बात कर व्यवस्था कराई है। मध्य प्रदेश के जमुनिया में फंसे कसया क्षेत्र के 40 लोगों की व्यवस्था के लिए वहां के प्रमुख सचिव से बात की गई। इसके अलावा गुजरात के बड़ोदरा में फंसे क्षेत्र के 15 लोगों के लिए भी वहीं भोजन, आवास आदि की व्यवस्था कराई गई है। इसके अलावा विधायक ने रविवार को लखनऊ से कुशीनगर पहुंचे लोगों के लिए ओमप्रकाश जायसवाल के माध्यम से भोजन का पैकेट बंटवाया। इस दौरान दिव्येंदु मणि त्रिपाठी, बाबू चकमा, अनिल मल्ल, मनीष सिंह, राजन कुमार दूबे आदि मौजूद रहे।
यात्रियों को भोजन और नाश्ता कराया
पटहेरवा। फोरलेन के रास्ते पैदल ही अपने घर लौट रहे लोगों की मदद के लिए रविवार को पटहेरवा एसओ संजय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी फाजिलनगर नंदा प्रसाद और नि:शुल्क विधिक सहायता केंद्र प्रभारी अधिवक्ता संजय कुमार शाही ने प्रयास किया। इन लोगों ने वापस लौट रहे यात्रियों के लिए नाश्ता, चाय व भोजन का प्रबंध कराया। इस दौरान लोगों से अपने घर पहुंचकर अगले 14 दिन तक घर में ही रहने की अपील की गई।