{"_id":"697bcd4aca2835a79509e70c","slug":"mla-inspected-sir-work-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-153702-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: विधायक ने एसआईआर कार्य का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: विधायक ने एसआईआर कार्य का किया निरीक्षण
Fri, 30 Jan 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
कसया। कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर बृहस्पतिवार को विधायक पीएन पाठक ने पहुंचकर मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बूथ संख्या 32 एवं 33 स्थित प्राथमिक विद्यालय सोहसा मठिया में विधायक ने बीएलओ एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर फार्म-6 के माध्यम से पात्र मतदाताओं के आवेदन भरवाए और लोगों को अभियान के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने बीएलओ से फार्म-6 प्राप्त होने की स्थिति सहित अन्य बिंदुओं पर आंकड़ों के साथ जानकारी ली और कार्य प्रगति की समीक्षा की। विधायक ने बीएलओ को निर्देशित किया कि मतदाता सूची पढ़कर सुनाई जाए और छूटे हुए पात्र मतदाताओं का नाम शीघ्र ही प्रपत्र-06 के माध्यम से दर्ज कराया जाए। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना अनिवार्य है।
इस अवसर पर विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं से विस्तारपूर्वक चर्चा कर छूटे हुए मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज कराने में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजेश राव, चंद्रबली गोड आदि मौजूद रहे।