फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mistaking the young man for being a thief, the villagers took him hostage, the police rescued him.

Kushinagar News: युवक को चोर समझकर गांव वालों ने बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया

Sat, 21 Sep 2024 08:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 21 Sep 2024 08:33 AM IST
विज्ञापन
Mistaking the young man for being a thief, the villagers took him hostage, the police rescued him.
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के परसौनी खुर्द गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार की रात गांव में घूम रहे युवक को चोर समझकर उसे बंधक बना लिया। गांव वालों ने इसकी सूचना डॉयल 112 को दी। करीब एक घंटे के बाद आई पुलिस ने युवक को मुक्त कराया और उसे गांव के बाहर छोड़कर चली गई। पुलिस के अनुसार युवक मानसिक दिव्यांग है।
विज्ञापन

इन दिनों क्षेत्र के गांवों में चोरों के घूमने की अफवाह जोरों पर है। परसौनी खुर्द गांव में बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े दस बजे 35 वर्षीय युवक संदिग्ध हाल में गांव में घूमता मिला। गांव के लोगों ने लाठी-डंडा लेकर उसे घेर लिया और बंधक बनाकर एक व्यक्ति के दरवाजे पर बैठा लिया। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना डॉयल 112 पुलिस को दी। पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो युवक कुछ बोल नहीं पा रहा था। पुलिस के मुताबिक, युवक मानसिक दिव्यांग है। जबकि मौके पर मौजूद गांव के लोग युवक के चोर होने का दावा करने लगे। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर युवक को उनकी चंगुल से छुड़ाया और उसे गांव से बाहर ले जाकर छोड़ दिया। हालांकि, इसके बाद भी गांव के लोग चोर की आशंका में पूरी रात रतजगा करते रहे। इस संबंध में इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने बताया कि चोर पकड़े जाने की सूचना पर डॉयल 112 पुलिस गई थी। पकड़ा गया युवक मानसिक दिव्यांग है। उसे गांव वालों से मुक्त कराते हुए छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed