{"_id":"62434abcdf158d1e3f79f43d","slug":"missing-teenager-s-body-found-in-a-well-kushinagar-news-gkp4315286109","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किशोरी का शव कुएं में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता किशोरी का शव कुएं में मिला
विज्ञापन
लापता किशोरी का शव कुएं में मिला
पकड़ियार बाजार(कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र की एक किशोरी एक सप्ताह से लापता थी। मंगलवार को उसका शव कुएं में मिला।
नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के एक व्यक्ति की 15 वर्षीय बेटी करीब एक सप्ताह से लापता थी। परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे थे। गांव के लोगों ने मंगलवार सुबह कुएं में शव देखकर शोर मचाया। पुलिस ने मौजूद लोगों के सहयोग से शव को निकलवाया। परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। एसओ गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि परिजन की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद