{"_id":"610987ec8ebc3ec1c02dc3e6","slug":"missing-girl-missing-in-gandak-not-found-kushinagar-news-gkp4043115199","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंडक में लापता किशोरी का नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंडक में लापता किशोरी का नहीं चला पता
विज्ञापन
गंडक में लापता किशोरी का नहीं चला पता
तमकुहीरोड(कुशीनगर)। घघवा जगदीश गांव के सामने सोमवार को गंडक नदी में लापता किशोरी की तलाश में एनडीआरएफ की टीम लगातार दूसरे दिन भी लगी रही। गोताखोरों ने मंगलवार को मोटरबोट से नदी क्षेत्र को खंगाला, लेकिन किशोरी का पता नहीं चल सका। इस घटना से उसका पूरा परिवार सदमे में है।
सेवरही थानाक्षेत्र के ग्राम सभा परसा उर्फ सिरिसिया के डुमरिया टोला के निवासी ग्यासुद्दीन अंसारी की 16 वर्षीय पुत्री शमीना खातून सोमवार सुबह करीब 10 बजे मां के साथ गंडक नदी के उस पार खेत देखने के लिए घर से निकली थी। घघवा जगदीश गांव के नौका टोला के पास किशोरी मां से कुछ देर में आने को कहकर गंडक नदी के किनारे चली गई। वहां पैर फिसलने से वह गंडक नदी में जा गिरी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस के साथ एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर किशोरी की खोजबीन शुरू कर दी थी थी, लेकिन शाम तक उसका पता नहीं चला। दूसरे दिन भी एनडीआरएफ की टीम के आने की सूचना पर मंगलवार सुबह जिला पंचायत सदस्य सुधीर कुमार उर्फ शर्मा यादव, परसा उर्फ सिरिसिया के ग्राम प्रधान डॉ. आरएन यादव, रुस्तम अली, हेमंत सिंह, इस्माइल अंसारी, राजेश सिंह, नासिर अंसारी, बड़ेलाल कुशवाहा, मंजूर अली, सुदीन अंसारी सहित कई लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद प्लाटून कमांडर ओंकार यादव, हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह, कांस्टेबल धीरज तिवारी, कांस्टेबल आलोक सिंह, कांस्टेबिल शिवनाथ की अगुवाई में एनडीआरएफ की टीम घघवा जगदीश पहुंची और मोटरबोट से पूरे नदी क्षेत्र में किशोरी की तालाश की।