{"_id":"5f9abc178ebc3e9b7f07013e","slug":"missing-fertilizer-seller-found-in-patna-kushinagar-news-gkp3711890150","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पटना में सकुशल मिले लापता उर्वरक विक्रेता संदीप केडिया, तीन दिनों तक रहे गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पटना में सकुशल मिले लापता उर्वरक विक्रेता संदीप केडिया, तीन दिनों तक रहे गायब
Thu, 29 Oct 2020 07:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से चार दिन से लापता उर्वरक विक्रेता संदीप केडिया के पटना में होने की सूचना से परिजनों व परिचितों के मुरझाए चेहरे पर खुशी लौट आई है। वहां राजेंद्रनगर क्षेत्र में सकुशल होने की खबर के बाद परिवारीजन संदीप को लेने पटना रवाना हो गए हैं।
रामकोला कस्बे के उर्वरक विक्रेता संदीप केडिया (42) सोमवार को व्यक्तिगत कार्य से पडरौना आए थे। ड्राइवर को अपने अधिवक्ता के यहां जाने की बात कहकर पैदल ही निकल गए थे। उनका मोबाइल व बैग भी गाड़ी में ही था। शाम पांच बजे तक वापस नहीं लौटे तो कार चालक अधिवक्ता के यहां पहुंचा।
अधिवक्ता ने संदीप के गायब होने की सूचना परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। परिजन पडरौना पहुंचे और देर शाम तक तलाश के बाद कोतवाली पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। मंगलवार व बुधवार को भी संदीप की खोजबीन होती रही लेकिन, कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
गुरुवार को एक रिश्तेदार ने संदीप के पटना में होने की सूचना दी। पटना के राजेंद्रनगर इलाके के गेस्ट हाउस में संदीप के होने की खबर मिलते ही परिजन पटना के लिए रवाना हो गए हैं।