{"_id":"65a4574811c404b54305ea24","slug":"miscreants-burnt-the-ashes-of-a-disabled-person-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-10983-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बदमाशों ने दिव्यांग की गुमटी फूंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बदमाशों ने दिव्यांग की गुमटी फूंकी
Mon, 15 Jan 2024 03:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
बोदरवार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकटा भरपुरवा चौराहे पर बीती शनिवार की रात बदमाशों ने दिव्यांग की गुमटी जला दी। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बनकटा भरपुरवा स्थित नहर के पुल के पास दिव्यांग विनोद प्रसाद की गुमटी है। इसी गुमटी से वह अपनी और परिजनों की आजीविका चलाते थे।
बीते शनिवार की देर रात गांव के कुछ असामाजिक तत्वों ने उसकी गुमटी फूंक दी। रविवार की सुबह जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही बदमाशों ने थाना क्षेत्र के एक दुकान का छत तोड़ कर चोरी कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार ने बताया कि मामला संज्ञान में है, लेकिन अभी कोई तहरीर नही प्राप्त हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।