फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Miscreants broke the statue of Dr. Ambedkar, villagers created ruckus

Kushinagar News: उपद्रवियों ने तोड़ी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Thu, 27 Feb 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 27 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Miscreants broke the statue of Dr. Ambedkar, villagers created ruckus
बोदरवार। क्षेत्र के पोखरभिंडा नंबर एक गांव में अराजक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा मंगलवार रात तोड़ दी। बुधवार सुबह इसकी जानकारी होने पर गांव वालों हंगामा करने लगे। मौके पर नायब तहसीलदार और कप्तानगंज पुलिस के पहुंचने पर गांव वालों ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस और गांव वालों के बीच नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों को नायब तहसीलदार ने समझाकर-बुझाकर शांत कराया। करीब पांच घंटे तक पुलिस गांव में जमी रही।
विज्ञापन

कप्तानगंज क्षेत्र के पोखरभिंडा नंबर एक गांव के भगवानपुर पुरवा में स्थापित डाॅ. आंबेडकर की क्षतिग्रस्त प्रतिमा के पास गांव वालों की भीड़ जुट गई। शिव मंदिर में जल चढ़ाने आए श्रद्धालु प्रतिमा के पास पहुंचकर हंगामा करने लगे। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद, बसपा विधानसभा अध्यक्ष रोहित निगम, जितेंद्र गौतम, चंद्र शेखर समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना प्रधान ने थाने में दी।
विज्ञापन

कुछ देर बाद कप्तानगंज थानाध्यक्ष धनवीर कुमार सिंह मय फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस को देख आक्रोशित लोग नारेबाजी करने लगे। थानाध्यक्ष की सूचना पर न्यायिक तहसीलदार जितेन्द्र सिंह, कानूनगो रामानंद, लेखपाल जैकी सरोज भी पहुंच गए। गांव की महिलाएं डॉ. आंबेडकर की नई प्रतिमा लगवाने और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गई। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो नाराज लोगों से नोकझोेंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वालों ने नायब तहसीलदार को मांग पत्र सौंपा। पुलिस और प्रशासन के समझाने के बाद क्षतिग्रस्त आंबेडकर की प्रतिमा की मरम्मत कराई गई। गांव के माहौल को देखते हुए पुलिस दिभर तैनात रही। ग्राम प्रधान शेष नाथ सिंह ने डॉॅ. आंबेडकर के चबूतरे के चारों तरफ लोहे की जाली लगवाने का भरोसा दिया। इस पर गांव वाले शांत हुए।

इस दौरान चन्द्रशेखर, बालकिशुन, महेंद्र प्रसाद विजय बहादुर, सोहन, विक्रम राम भवन, राजमंगल, सुशील, रीता देवी, सुन्दरी, सुशीला आदि मौजूद रहीं। कप्तानगंज थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने बताया कि आंबेडकर की प्रतिमा किसी ने क्षतिग्रस्त कर दी थी। अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed