{"_id":"6570c8a1f58f07a06b0847d1","slug":"minister-in-charge-gave-information-about-government-schemes-in-vikas-bharat-sankalp-yatra-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-8932-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रभारी मंत्री ने दी सरकारी योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रभारी मंत्री ने दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
Thu, 07 Dec 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। हाटा क्षेत्र के खड्डा गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री व खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग के राज्य मंत्री ने लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने चौपाल में आवास के दो लाभार्थियों को आवास की चाभी दी। इसके पूर्व जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में राज्य मंत्री को डीएम उमेश मिश्रा और एसपी धवल जायसवाल ने गॉड ऑफ ऑनर की सलामी देकर स्वागत किया।
प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं से गांव के लोगों को भी शहरी सुविधाए मिल रही हैं। किसान सम्मान निधि किसानों के खाते में भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि विधवा, दिव्यांग और बुुजुर्ग लोगों को समय से पेंशन मिलने के साथ सभी को स्वच्छ पेयजल मिल सके इसके लिए हर घर जल योजना के तहत सभी परिवारों में पानी पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक को जोड़ने के कार्य हो रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास, शौचालय, निशुल्क राशन, निशुल्क उज्ज्वला गैस कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड आदि योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद चौपाल में लगे कृषि, आंगनवाड़ी, इफ्को, स्वास्थ विभाग, खाद आपूर्ति, बेसिक शिक्षा विभाग आदि की तरफ से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर गांव के संदेशी और मुंशरिम को प्रधानमंत्री आवास की चाभी दी। चौपाल को हाटा विधायक मोहन वर्मा, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव, सीडीओ गुंजन द्विवेदी आदि ने संबोधित किया। चौपाल की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय कांत मिश्र और संचालन मजीबुल्लाह राही ने किया।
इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, नोडल अधिकारी राकेश कुमार, बीएसए डॉ. रामजिवान मौर्य, डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी, ममता मिश्रा, हाटा एसडीएम योगेश्वर सिंह, कसया सीओ कुंदन सिंह, बीडीओ सुधा पांडेय, बीईओ उदयशंकर राय आदि मौजूद रहे।