फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mining officer faces the axe; 'close network' now on the radar.

Kushinagar News: खनन अधिकारी पर गिरी गाज, अब रडार पर 'करीबी नेटवर्क'

Sun, 21 Jun 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Mining officer faces the axe; 'close network' now on the radar.
कुशीनगर। जिले में खान अधिकारी अभिषेक सिंह के निलंबन के बाद अवैध खनिज परिवहन से जुड़े लोगों में खलबली मची हुई है। गोरखपुर से गाजीपुर तक उनके करीबी निशाने पर हैं। विभागीय जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के बाद शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया है, लेकिन अब चर्चा इस बात की है कि क्या जांच केवल अधिकारी तक सीमित रहेगी या उन लोगों तक भी पहुंचेगी जिनके नाम लंबे समय से अवैध खनन और खनिज परिवहन के नेटवर्क से जोड़े जाते रहे हैं। सांसद विजय कुमार दुबे और विधायक विवेकानंद पांडेय भी जनवरी में खान अधिकारी पर अवैध खनन कराने और वसूली कर सरकार को बदनाम करने की शिकायत सीएम से की थी। फिलहाल डीएम को राजस्व चोरी की धनराशि को नियमानुसार वसूली का निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान खान विभाग की कार्यशैली को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती रहीं। बिहार से मोरंग और बालू लदे वाहनों की एंट्री, कार्रवाई के बाद मामलों का निस्तारण और चालानों को लेकर कई बार सवाल उठे, लेकिन कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई। हालात तब बदले जब मामले की शिकायतें जिला प्रशासन तक पहुंचीं और डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई। जनवरी में सीएम से की गई शिकायत में सांसद व विधायक ने लिखा है कि क्षेत्र में बालू व मिट्टी खनन अवैध तरीके से कराकर खान अधिकारी वसूली करा रहे हैं। इससे सरकार की बदनामी हो रही है। इनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई किया जाए, खनन के दौरान जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़ी जाती थी तो सीधे इससे संबंधित लोगों को कुशीनगर कार्यालय के वर्कर सतीश से मिलने के लिए खान अधिकारी कहते हैं, पूरी डीलिंग सतीश के माध्यम से होती थी, सीधे किसी से खान अधिकारी बात नहीं करते थे, ऐसे ही हाईवे पर सक्रिय एंट्री गिरोह भी इनके लिए काम करता था। जांच में खान अधिकारी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन


- शासन के निर्देश पर खान अधिकारी के खिलाफ जांच कराई जा रही है, जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। चालान में नियम विरुद्ध किए गए कार्यों में अनियमितता मिलने पर वसूली कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र सिंह तंवर, डीएम कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed