फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mill staff and villagers after the dispute Fayringb

मिल स्टॉफ और गांववालों में विवाद के बाद फायरिंग

Mon, 21 Dec 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Mon, 21 Dec 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
हाटा। हाटा क्षेत्र स्थित चीनी मिल के कर्मचारी और गांववालों के बीच सोमवार की शाम को कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने ईंट-पत्थर चला दिया। चीनी मिल के सुरक्षा गार्डों ने फायरिंग की, जिसके बाद लोग भाग गए।
विज्ञापन

विवाद में हुई मारपीट और भागते समय कुछ लोग जख्मी हो गए।
सूचना मिलने के कुछ देर बाद मिल पर पुलिस पहुंच गई। सोमवार को शाम को ढाढा गांव के एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर मिल के एक कर्मचारी से विवाद हो गया। विवाद के दौरान गांव के व्यक्ति ने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया। विवाद की जानकारी मिलने पर गांव के अन्य लोग भी मिल पर पहुंच गए। बताया जा रहा है विवाद बढ़ने पर गांव के लोगों और मिल के कर्मचारियों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन

मारपीट में गांव के कई लोग घायल हो गए। गांव के लोगों का आरोप है कि मिल के सुरक्षा गार्डाें ने फायरिंग कर दी। मिल की ओर से विवाद की सूचना पुलिस को दी गई। पत्थर चलने के कारण मिल की एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि ढाढा गांव के नरेंद्र शाही को काफी चोटें आईं हैं, जिन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया। इनके अलावा राजू शाही, गंगादीन शाही और राहुल दुबे को भी चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल अंजनी श्रीवास्तव का कहना है गांव का कोई युवक नौकरी मांगने गया था, जहां मिल कर्मचारी से कहासुनी हो गई। इसके बाद गांववाले वहां पहुंच गए। सूचना मिलने के पुलिस भी पहुंच गई। उन्होंने बताया कि अभी किसी ओर से तहरीर नहीं मिली है। मिल के जीएम पीके सैनी का कहना है कि विवाद की जानकारी है। मिल के कुछ कर्मचारियों से गांव के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बातचीत कर विवाद शांत कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed