{"_id":"6615a2c6a4f3248e1b0a0776","slug":"milkman-crushed-by-truck-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-115233-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दूधिया को ट्रक ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दूधिया को ट्रक ने कुचला
Wed, 10 Apr 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 10 Apr 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। रामकोला थाना क्षेत्र के कठबरवा गांव के पास ट्रक ने साइकिल सवार दूधिया को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक का पता नहीं चला सका।
थाना क्षेत्र के अमवा धाम नगर निवासी 50 वर्षीय राम अवतार सोमवार की देर शाम को रामकोला से दूध बेचकर घर जा रहे थे। कठबरवा के समीप ट्रक ने पीछे से कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायल दूधिया को सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दूधिया राम अवतार के पुत्र लालजी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ उमेश चंद भट्ट ने बताया दूधिया को कुचलने वाले ट्रक का पता नहीं चल सका है। केस दर्ज कर लिया गया है।