{"_id":"6a3d99d9a4a525ebb90eb4a6","slug":"middle-aged-man-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-162486-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत
Fri, 26 Jun 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के गांव कुस्महा खास निवासी अधेड़ की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार की रात रिश्तेदारी से पैदल देर रात को घर जाते समय हादसा मिश्रौली पुल के करीब हुआ।
रामकोला थाना क्षेत्र के कुस्महा खास निवासी गोपाल सिंह (55) किसी कार्य से पडरौना गए थे। वापस घर लौटते समय उन्हें कोई साधन नहीं मिला, जिसके कारण वह पडरौना से पैदल ही अपने घर के लिए निकल पड़े। इसी दौरान मिश्रौली चौकी क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को कुशीनगर मेडिकल कालेज पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। संवाद