{"_id":"6a0b7f9f3f8630199e0adc75","slug":"meritorious-students-were-felicitated-with-medals-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-160081-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मेडल पहनाकर मेधावियों को किया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मेडल पहनाकर मेधावियों को किया पुरस्कृत
Tue, 19 May 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 19 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
मथौली। क्षेत्र के गांव मंगलपुर स्थित संविलियन विद्यालय परिसर में सोमवार को वार्षिक महोत्सव एवं नामांकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अभिभावकों को परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित कर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि मोतीचक ब्लॉक प्रमुख अर्चना सिंह ने कहा कि शिक्षा ही विकास की असली नींव है। प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन करना अभिभावकों की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, बेहतर शिक्षा और स्वर्णिम जीवन के लिए मौजूद लोगों को अपने बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालय में कराने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को हाटा चेयरमैन रामानंद सिंह, मथौली चेयरमैन नवरंग सिंह, बीईओ मुकेश नारायण मिश्र, उच्च माध्यमिक शिक्षा संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान राजकुमारी आदि ने संबोधित किया। अंत में प्रधानाध्यापक मोलाई प्रसाद प्रजापति ने सभी के प्रति आभार जताया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार, मुनीब यादव, रामू राव, कृतिलता गौतम, प्रेम सागर आदि मौजूद रहे।