फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Meritorious students spread their magic at district as well as state level.

Kushinagar News: मेधावियों ने जिले के साथ प्रदेश स्तर पर बिखेरा जलवा

Sun, 21 Apr 2024 05:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 21 Apr 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students spread their magic at district as well as state level.
पडरौना नगर के भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्रा साब्या सिंह को स्कूल टॉप करने पर मिठाई खिलाकर ख
पडरौना। यूपी बोर्ड की दसवीं और 12वीं की परीक्षा में मेधावियों ने जिले के साथ प्रदेश स्तर पर जलवा बिखेरा। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों के भी मेधावियों ने प्रदेश की मेरिट में स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया। बातचीत के दौरान मेधावियों की सोशल मीडिया में कोई खास रुचि नहीं दिखी। ज्यादा टापर्स ने खुद को सोशल मीडिया से दूर ही रखा है। बेहतर अंक पाने वाले विद्यार्थियों को स्कूल में शिक्षक और घर पर परिजनों ने मिठाई खिलाकर उनका हौसला बढ़ाया। बेहतर अंक हासिल करने वाले होनहारों का लक्ष्य डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर और आईएएस बनने का है।
विज्ञापन

भारतीय इंटर कॉलेज की इंटर के छात्रा साब्या सिंह ने 92.5, आदित्य शाह ने 90.47 और हाईस्कूल के फरहान ने 534, अयान को 530, अमृता चौहान को 528 माधुरी यादव को 547 अंक प्राप्त किया। एसबी इंटर कॉलेज साढ़ी के इंटर की छात्रा संजू कुमार ने 87, अनुपमा पासवान ने 86.4, रिमझिम तिवारी ने 81 और हाईस्कूल की सृष्टि चौबे ने 91, मरजीना खातून ने 87 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। कप्तानगंज के एमजी इंटर कॉलेज की अनामिका कुशवाहा ने हाईस्कूल में 86.2, शीतल यादव ने 82.3 व सादिया खातून ने 82.1 और इंटर की छात्रा अंजली कश्यप ने 85, नेहा कुशवाहा ने 82.5 और प्रीति शर्मा ने 82.1 प्रतिशत अंक हासिल किया है।
विज्ञापन

पकवा इनार प्रतिनिधि के अनुसार बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर की 12वीं की छात्रा तन्नू मिश्रा ने 96.0 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले के टाप टेन मेधावियों में चौथा स्थान हासिल कर अपना परचम फहराया है। कसया क्षेत्र के शामपुर निवासी तन्नू मिश्रा ने बताया कि आगे उसका लक्ष्य प्रोफेसर बनना है। उसने बताया कि सीयूईटी (कामन यूनिवर्सिटी एलिजिबिलिटी टेस्ट) के पंजीकरण कराया है। मई महीने में उसका परीक्षा होगा। वैसे आगे की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीएचयू से करना ही पहली पसंद है। तन्नू ने बताया कि पिता बृजेश मिश्रा किसान हैं। माता उषा मिश्रा गृहिणी हैं। पिता खेती से ही गृहस्थी चलाते हैं। बड़ा भाई आदर्श मिश्रा बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में बीए के विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार जेपी इंटर कॉलेज के कार्तिकीय मिश्रा ने 93.6 प्रतिशत व हाईस्कूल की शिवानी ने 93.2, मनीष सिंह ने 92.16 प्रतिशत अंक हासिल किया। इसी तरह कप्तानगंज के सच्चितानंद इंटर काॅलेज के इंटर के छात्र शिवम कुमार सिंह ने 92.2 और हाईस्कूल में प्राची शर्मा ने 95.17 प्रतिशत अंक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इन होनहारों को शिक्षक और अभिभावकों ने मिठाई खिलाकर हौसला बढ़ाया।
बोदरवार प्रतिनिधि के अनुसार किसान इंटर कॉलेज कुंदर के अनुराग कुमार सिंह ने इंटर की परीक्षा में 96.40 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की टॉप टेन की सूची में तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने ने बताया कि वे आईआईटी जेईई मुंबई या दिल्ली में प्रवेश लेकर इंजीनियर बनना चाहते हैं।
मथौली प्रतिनिधि के अनुसार झांगा स्थित श्री केदारनाथ ओझा इंटर काॅलेज इंटर के छात्र शिवम रावत ने 95 प्रतिशत हासिल किया है। इसी तरह किसान इंटर काॅलेज के हाईस्कूल ज्ञानेंद्र शर्मा ने 95.17 प्रतिशत अंक हासिल कर क्षेत्र के नाम बढ़ाया है।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार कांती देवी इंटर कॉलेज सोहरौना के हाईस्कूल के छात्र आयुष कुमार पटेल ने 561, जैकी प्रजापति ने 547, उज्जवल पाल ने 541 अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़या है। इसीतरह पुष्पांजलि ने 464, मुकेश भारती ने 456, अमन भारती ने 452, गजाला प्रवीन ने 380, रोशनी यादव ने 377, हर्षिता सिंह ने 373 अंक हासिल करने पर शिक्षकों ने बधाई दी है।

छितौनी प्रतिनिधि के अनुसार छितौनी इंटर काॅलेज हाईस्कूल के छात्रा गुलशन गिरी 91.6, अनामिका 89.2 और इंटर के छात्र सोनू गौतम 86.7, नीरज मिश्रा 84.8 प्रतिशत अंक हासिल किया है। ज्ञानोदय इंटर काॅलेज बेलवनिया के हाईस्कूल के छात्र रोशन कुमार 94, दीपेंदर कुशवाहा 92.5 और इंटर के शत्रुजित कुशवाहा 92.8, वर्तिका श्रीवास्तव 88.4, आरएम इंटर काॅलेज छितौनी के हाईस्कूल के छात्र मिथलेश कुमार 87.66, इंद्रजीत 87.16 और इंटर के आदित्य वर्मा 80.80 व रागनी कुशवाह ने 86.20 प्रतिशत अंक हासिल किया है। अहिरौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार लखिमा स्थित वंशराज सिंह इंटर कॉलेज दीपशिखा निषाद ने हाईस्कूल की परीक्षा में 566, प्रेमलता सिंह ने 91.66, सोनी सिंह ने 85.16 अंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया है।

0

सीपीएस के पांच छात्रों ने बनाई टॉप टेन में जगह


तुर्कपट्टी। शनिवार को यूपी बोर्ड की इंटर और हाईस्कूल के परिणाम जारी हुए। इसमें छहूं स्थित चिल्ड्रेन पब्लिक इंटर कॉलेज के पांच छात्रों ने जिले टॉप टेन में अपना स्थान बनाया।
प्रबंधक धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय के शाहबाज ने प्रदेश में 9वां स्थान हासिल किया। वहीं हाई स्कूल की परीक्षा में सत्यम सिंह ने 95 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले के 7वां स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि कॉलेज के इंटर के छात्र शिवा कुशवाहा ने 95.4 फीसदी अंक पा कर जिले में 6वां, विनीत मिश्रा ने 95 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में 7वां, प्रवीण कुमार गुप्ता ने 94.8 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में 8वां और प्रिया कुशवाहा ने 94.4 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में 10वा स्थान हासिल किया। वहीं राधेश्याम सिंह ने 92.8, सब्या खातून 92.2, सुमित मिश्रा 91.4, शिवम वर्मा 91.2, गुलशन कुमार खरवार 90.6, साक्षी कुमारी ने 90 और अनुष्का त्रिपाठी ने 88.88 फीसदी अंक प्राप्त किए। इसीतरह दसवीं के छात्र सत्यम सिंह ने 95 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में 7वां स्थान हासिल किया। सर्वेश तिवारी 93.66, शिखा कुशवाहा 93.55, प्रियंका गुप्ता 93.33, किशन कुमार 93.33, एकता कपूर 92.16, अनिशा यादव 96.19, अभय शर्मा 91.83, आदिल राजा 91.5, प्रीति कुमारी 91.33, प्रीति कुमारी 91.3 प्रियाशी गुप्ता 91, राधिका सिंह 91, दिलीप पाल ने 90 और वर्षा राय ने 89 फीसदी अंक प्राप्त किए।

इसी तरह विवेकानंद इंटर कॉलेज बरवा कला के इंटर की छात्रा संध्या कुशवाहा ने 93.16, शैलेश गोंड ने 92.83, आशुतोष गुप्ता ने 92.33, काजल कुमारी ने 90.83 और नंदिनी गुप्ता ने 90.66 फीसदी अंक प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed