फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mercury to rise, no chance of relief from heat

Kushinagar News: अभी और चढ़ेगा पारा, गर्मी से राहत के आसार नहीं

Thu, 25 Jun 2026 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 25 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Mercury to rise, no chance of relief from heat
पडरौना। भीषण गर्मी और उमस का दौर अभी जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। दिन चढ़ने के साथ ही सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो जा रही है। लोग जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमसभरी गर्मी ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। सुबह से ही सूरज के तेवर तीखे हो जा रहे हैं। दोपहर होते-होते गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं। उमस के कारण पसीना सूख नहीं रहा है। इससे लोगों की बेचैनी और बढ़ गई है। बाजारों में भी दोपहर के समय ग्राहकों की संख्या कम दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

गर्मी का सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों पर पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज के डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जा रही है। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने, हल्के सूती कपड़े पहनने और शरीर में पानी की कमी न होने देने की अपील की जा रही है। उन्होंने बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। सरगटिया कृषि विज्ञान के केंद्र के प्रभारी डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल जिले में बारिश होने की संभावना नहीं है। आसमान में बादलों की आवाजाही के बावजूद मानसूनी गतिविधियां सक्रिय नहीं होने से तापमान में गिरावट के संकेत नहीं मिल रहे हैं। अगले कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी और उमस दोनों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed