फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Melting cold increased due to cold air, people chilled

सर्द हवा से बढ़ी गलन भरी ठंड, लोग ठिठुरे

Sat, 29 Jan 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Melting cold increased due to cold air, people chilled
सर्द हवा से बढ़ी गलन भरी ठंड, लोग ठिठुरे
विज्ञापन

शनिवार दोपहर में हुई धूप, शाम होते ही फिर बढ़ी ठंड
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सर्द हवाओं के साथ गलन भरी ठंड से शनिवार को भी लोग ठिठुरे नजर आए। सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। सर्द हवा से लोग परेशान हो गए। दृश्यता कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। दोपहर में धूप निकली तो लोग बाहर निकले, लेकिन ठंड के चलते धूप भी बेअसर रही। अधिक लोग घरों में दुबके रहे। काम से बाहर निकले लोग जगह-जगह अलाव सेंकते नजर आए। मौसम में बदलाव से किसान चिंतित हैं।
बीते दो-तीन दिनों से सुबह चल रही सर्द हवा ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। हालांकि शनिवार दोपहर बाद धूप निकली, लेकिन उससे लोगों कोई विशेष राहत नहीं मिली। सर्द हवा से गलन का प्रभाव बना रहा। सुबह कोहरे की वजह से आवश्यक कार्य होने पर ही लोग बाहर निकले। गलन बढ़ने से सुबह बाजार में चहल-पहल भी देर से शुरू हुई। धूप निकलने पर महिलाओं ने घर की छतों पर पहुंच गईं। पुरुषों ने खुले स्थान पर धूप का आनंद लिया। दिन ढलते ही फिर सर्द हवा ने ठंड बढ़ा दी।
विज्ञापन

शाम होते ही बाजार में सन्नाटा छा गया। सेवरही विज्ञान केंद्र सरगटिया की मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि इस समय पुरवा और पछुआ दोनों तरफ से हवा चल रही है। इसके चलते ठंड बढ़ी है। इस तरह का मौसम अगले तीन से चार दिनों तक रहेगा। इस दौरान सुबह व शाम कोहरे के साथ गलन भरी ठंड बनी रहेगी। गेहूं की फसल के लिए इस तरह का मौसम बेहतर है, लेकिन सरसों समेत अन्य तिलहन की फसल में लाही कीट पड़ने की आशंका होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed