फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Melting and fog increased at night, air became poisonous

Kushinagar News: रात में गलन और कोहरा बढ़ा, जहरीली हुई हवा

Thu, 14 Dec 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 14 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Melting and fog increased at night, air became poisonous
पडरौना। पछुआ हवा ने गलन भरी ठंड बढ़ा दी है। न्यूनतम तापमान में बुधवार को भी गिरावट दर्ज की गई। जिले में एक्यूआई 230 रहा, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक मना जाता है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फ पड़ने के साथ छह से आठ किलोमीटर की गति से पछुआ हवा चल रही है। इसकी वजह से सुबह-शाम ठंड बढ़ी है। रात के समय घना कोहरा भी पड़ रहा है। बुधवार को जिले में हवा की एक्यूआई 230 दर्ज की गई है, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक माना जाता है। उन्होंने बताया कि जिले में पड़ रही ठंड फसलों के लिए नुकसान दायक नहीं है, लेकिन पशुपालकों को पशुओं को ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम करना चाहिए। उन्होंने बताया कि पशुओं के रहने वाले स्थान पर पुआल का बिछावन करें। इसके अलावा उन्हें सूती बोरा पहनाएं। डाॅ. ठंड के समय एक्यूआई बढ़ने पर अस्थमा और फालिस की चपेट में आने की आशंका रहती है। इसके अलावा सीने में दर्ज, घबराहट जैसी बीमारियां होती है। ठंड के चलते हृदय की धमनियां धीरे चलने लगती है, जिससे हार्ट अटैक की आशंका बढ़ जाती है। इससे बचाव के लिए लोगों को कोहरे में टहलने से परहेज करें। दिन में घर से निकलते समय मास्क लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed