फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   'Mela Special' trains will halt at all major stations, including Padrauna.

Kushinagar News: पडरौना समेत सभी बड़े स्टेशनों पर होगा मेला स्पेशल ट्रेन का ठहराव

Sat, 25 Jul 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 25 Jul 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
'Mela Special' trains will halt at all major stations, including Padrauna.
पडरौना। 28 जुलाई से देवघर के लिए संचालित होने वाली श्रावणी मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी का ठहराव पडरौना समेत जिले के सभी बड़े स्टेशनों पर होगा। इसके लिए रेल प्रशासन की तरफ से संशोधित समय सारिणी जारी की है। यह ट्रेन बढ़नी-देवघर-बढ़नी वाया गोरखपुर रेल मार्ग पर 30 अगस्त तक 33 फेरे चलेगी।
विज्ञापन

सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि यह ट्रेन 28 जुलाई से 29 अगस्त तक प्रतिदिन बढ़नी से 15:20 बजे प्रस्थान कर शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर, आनंदनगर होते गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से 17:50 बजे छूट कर कप्तानगंज, रामकोला होते पडरौना पहुंचेगी।
विज्ञापन

यहां से, दुदही, तमकुहीरोड होते थावे पहुंचेगी। यहां से गोपालगंज, रतन सराय, दिघवा दुबौली, मशरख, मढ़ौरा, खैरा होते हुए दूसरे दिन छपरा ग्रामीण से 00-25 बजे छूटेगी और देवघर 13 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी में 29 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रतिदिन देवघर से 18:45 बजे से चलकर बांका, बरहट, भागलपुर, सुलतानगंज, मुंगेर होते हुए साहिबपुर कमाल से 23:45 बजे छूटकर दूसरे दिन बेगूसराय पहुंचेगी।

वहां से हाजीपुर, मशरख, दिघवा दुबौली, गोपालगंज, थावे होते हुए तमकुहीरोड से सुबह 09:42 बजे छूटेगी। दुदही, पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज होते गोरखपुर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस गाड़ी में शयनयान/सामान्य द्वितीय श्रेणी के 14 और एसएलआर के दो समेत कुल 16 अनारक्षित श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।ह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed