फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Medical store operator will be booked for selling drugs for intoxication

नशे के लिए दवा बेचे जाने पर मेडिकल स्टोर संचालक पर होगा केस

Wed, 17 Aug 2022 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Medical store operator will be booked for selling drugs for intoxication
नशे के लिए दवा बेचे जाने पर मेडिकल स्टोर संचालक पर होगा केस
विज्ञापन

पडरौना। जिले में कई मेडिकल स्टोरों पर नशे के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाएं बेचे की शिकायत एसपी कार्यालय में की गई है। ऐसे मेडिकल स्टोर संचालकों पर सख्ती बरतने के लिए एसपी ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। ऐसी दवाएं बेचने पर मेडिकल स्टोर संचालकों पर पुलिस केस दर्ज करके कार्रवाई करेगी।
एसपी धवल जायसवाल के निर्देश पर पुलिस ने मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सूत्रों के अनुसार, गांजा, हेरोइन समेत अन्य मादक पदार्थों पर अंकुश लगने से नशेड़ियों ने नशे के लिए दूसरी तरकीब अपनानी शुरू की है।
विज्ञापन

कुछ मेडिकल स्टोर संचालक इसका फायदा उठा रहे हैं। कुछ मेडिकल स्टोर संचालकों ने इसे मुनाफे का धंधा बना लिया है। कई मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित दवाएं धड़ल्ले से बिक रही हैं। पुलिस ने ऐसी दवाओं को बेचने वालों पर पैनी नजर रखनी शुरू कर दी है। एसपी ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं को बेचने वालों पर कार्रवाई करने के का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि नशे के लिए दवाएं बेचने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अवैध ढंग से कारोबार करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed