{"_id":"69cc31e234da3516f90ab499","slug":"meat-of-banned-animal-found-in-five-sacks-panic-ensues-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-157267-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पांच बोरों में मिला प्रतिबंधित पशु का मांस, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पांच बोरों में मिला प्रतिबंधित पशु का मांस, हड़कंप
Wed, 01 Apr 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
गोवंश का मांस मिलने की सूचना पर मौके पर जुटी भीड़
हाटा। नगर पालिका क्षेत्र के महुआरी मोहल्ले में मंगलवार की सुबह गेहूं के खेत में दो गोवंश के कटे मांस और अवशेष मिले। थोड़ी ही देर में यह खबर जंगल की आग की तरह पूरे शहर में फैल गई। देखते ही देखते वहां काफी संख्या में लोग पहुंच गए। लोगों की सूचना पर आई पुलिस ने मांस और पशु वध में प्रयुक्त हथियार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि गेहूं के खेत के बीचोंबीच दो गोवंश को काटा गया था। मौजूद लोगों ने बताया कि घटनास्थल पर गोवंश के सिर भी पड़े मिले, जिससे प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि बरामद मांस गोवंश का ही है। पुलिस ने मामले को गंभीरता को देखते हुए तहकीकात में जुट गई है। मांस की पहचान के लिए पुलिस ने पशु चिकित्सा विभाग की टीम को मौके पर बुलाया। वहां आई पशु विभाग की टीम ने मांस के नमूने एकत्र कर उसे प्रयोगशाला भेज दिया है।
जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मांस किस जानवर का है। उधर खेत में गोवंश के मांस की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों में रोष फैल गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। लोगों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती हैं, इसलिए आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें कठोर दंड दिया जाए। हाटा कोतवाल संजय दुबे का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है। बहुत जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।