{"_id":"65a6f57b1c2e5638b3093997","slug":"materials-started-arriving-for-installation-of-pipa-bridge-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-11077-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पीपा पुल लगाने के लिए पहुंचने लगा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पीपा पुल लगाने के लिए पहुंचने लगा सामान
Wed, 17 Jan 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। भैंसहा घाट पर गंडक नदी के दूसरे पाट (धारा) में पीपा लगाने का इंतजार कर रहे लोगों की प्रतीक्षा शीघ्र पूरा होने वाली है। क्योंकि पुल लगाने के लिए जेसीबी की मदद से सामान पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
भैंसहा घाट पर इस वर्ष नदी दो धारा में बह रही है। लोक निर्माण विभाग ने एक धारा में पीपा लगा कर पुल संचालित कर दिया है। लेकिन भगौलिक परिस्थिति के चलते दूसरी धारा में पुल लगाने का कार्य नहीं हो पा रहा था। इसकी वजह से नदी के बायीं तरफ बसे खड्डा ब्लॉक के मरचहवा, बसंतपुर, शिवपुर, हरिहरपुर, नरायनपुर आदि और निचलौल ब्लॉक के सोहगीबरवा, शिकारपुर, मटियरवा, नौका टोला, मूजा टोला आदि गांव और नदी के दायीं तरफ बसे भैसहा, भेडिहारी, मदनपुर, हनुमानगंज सहित कई गांव के लगभग एक लाख लोग नदी के दूसरी धारा को प्राइवेट नाव से किराया देकर पार करते हैं। किसानों को खड्डा चीनी मिल पर गन्ना लाने तथा अन्य फसल लाने व खेती बारी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। गांव के लोग दूसरी धारा में पीपा लगाने की मांग कर रहे थे। खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को कड़ा निर्देश दिया था। इसका असर हुआ है दूसरे धारा में पुल लगाने के लिए सामग्री पहुंचाई जा रही है। उम्मीद है कि शीघ्र निर्माण शुरू हो जाएगा और पुल आकार ले लेगा। इससे लोगों को नदी पार करने के लिए सुगमता हो जाएगी।