फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mass marriage: Target to marry 1826 couples

सामूहिक विवाह : 1826 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य

Thu, 24 Oct 2024 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 24 Oct 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Mass marriage: Target to marry 1826 couples
पडरौना। सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में 1826 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 12 नवंबर से अगले साल 12 मार्च तक शुभ मुहूर्त में वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस योजना के तहत लाभार्थियों को दस हजार रुपये का सामान और 35 हजार रुपये उनके खाते में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में 1826 जोड़ों का विवाह कराने के लिए है। कार्यक्रम का आयोजन समारोह पूर्वक किया जाएगा। इसके लिए तिथि भी निर्धारित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नवंबर में 12, 13, 16, 17, 18, 22, 23, 25, 26, 28, 29 दिसंबर में 4, 5, 9, 10 व 14, जनवरी में 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 26 व 27, फरवरी में 2, 3, 6, 7, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 23 व 25, मार्च में 1, 2, 6, 7 व 12 को शुभ मुहूर्त में प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योजना के तहत 51 हजार रुपये में 35,000 रुपये वधू के बैंक खाते में भेजे जाएंगे। लाभार्थियों को 10,000 रुपये का सामान उपहार स्वरूप दिया जाएगा। 6,000 रुपये प्रति जोड़े विवाह के आयोजन में खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत आवेदन करने वाले आवेदक के परिवार की वार्षिक आय अधिकतम दो लाख रुपये तक होनी चाहिए। लाभार्थी ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट/पोर्टल cmsvy.upsdc.gov.in पर आधार डेमोग्राफिक प्रमाणीकरण कर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed