फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   mass copy was caught, Durbar's recommendation to the center.

सामूहिक नकल पकड़ा गया, केंद्र को डिबार की संस्तुति

Sun, 18 Feb 2018 12:26 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 18 Feb 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
mass copy was caught, Durbar's recommendation to the center.
परीक्षार्थी। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। शनिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा की प्रथम पॉली में सेहर सैनिक स्कूल साखोपार के एक कमरे में सात परीक्षार्थी सामूहिक नकल करते पकड़े गए। सामाजिक विषय की इस परीक्षा में सेक्टर मजिस्ट्रेट/जिला समाज कल्याण अधिकारी करीब दो घंटे तक इस विद्यालय में रहे। केंद्र को डिबार करने की संस्तुति की गई है। इस पाली में हाईस्कूल के 11244 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पॉली में इंटर के भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा में तीन परीक्षार्थी अनुचित साधन के प्रयोग में पकड़े गए।
विज्ञापन

 
सुबह हाईस्कूल के सामाजिक विषय की परीक्षा थी। जिले के 150 परीक्षा केंद्रों पर 71162 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 59918 ने परीक्षा दी जबकि 11244 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा के दौरान सेहर सैनिक स्कूल साखोपार के परीक्षा केंद्र का सेक्टर मजिस्ट्रेट समाज कल्याण अधिकारी टीके सिंह ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण में एक कमरे में सात परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं पर सभी प्रश्न व उत्तर एक समान लिखा मिलने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने इसे सामूहिक नकल मानते हुए परीक्षार्थियों को रिस्टीकेट करने  एवं केंद्र डिबार करने की संस्तुति की। परीक्षा खत्म होने पर इसकी जानकारी होने पर परीक्षार्थी कॉलेज के गेट पर जमा हो गए। तब तक जानकारी पाकर डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र भी पहुंचे और परीक्षार्थियों को समझा बुझाकर घर भेजा गया। डीआईओएस ने बताया कि यहां के केंद्र व्यवस्थापक को भी बदल दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी पॉली में इंटर के भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा थी। इस दौरान नेहरू इंटर कालेज तरयासुजान एक तथा निरंकारी इंटर कालेज कसया दो परीक्षार्थियों को आंतरिक सचल दस्ता ने नकल करते पकड़कर रिस्टीकेट कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed